लाइव न्यूज़ :

'गणपत' में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के डांस नंबर 'हम आए हैं' ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, लोग हुक स्टेप को दोहराते हुए जमकर बना रहे हैं वीडियो

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 13, 2023 16:46 IST

सोशल मीडिया पर 'हम आए हैं' लगातार ट्रेंड कर रहा है। लोग उत्साहपूर्वक 'हम आए हैं' के आकर्षक हुक स्टेप को दोहराते हुए वीडियोज बना रहे हैं और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटाइगर श्रॉफ की 'गणपत' का पहला गाना 'हम आए हैं' रिलीजरिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ये वायरलसोशल मीडिया पर 'हम आए हैं' लगातार ट्रेंड कर रहा है

मुंबई: टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गणपत' का  पहला गाना 'हम आए हैं' रिलीज कर दिया गया है। गाने के रीलिज होते ही सोशल मीडिया पर ये वायरल हो गया। टाइगर श्रॉफ 'गणपत' में लगभग 9 साल बाद अपनी पहली फिल्म की  सह-कलाकार कृति सेनन के साथ दिखाई देंगे। दोनों स्टार को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए लोगों में उत्साह है और ये 'हम आए हैं' गाने के रीलिज होने के बाद सोशल मीडिया पर नजर भी आया।

सिद्धार्थ बसरुर और प्रकृति कक्कड़ की सुरीली आवाज़ और व्हाइट नॉइज़ स्टूडियोज़ की दिलचस्प प्रस्तुति से बने इस सनसनीखेज डांस नंबर ने न केवल दिलों पर छाप छोड़ी, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कब्जा कर लिया है। सोशल मीडिया पर 'हम आए हैं' लगातार ट्रेंड कर रहा है।  यह गाना वायरल हो गया है, जिससे प्रशंसकों का जुनून साफ समझ आता है।

'हम आए हैं' को जो चीज अलग बनाती है, वह है इसका आकर्षक हुक स्टेप, जिसे टाइगर और कृति ने बखूबी निभाया है। दोनों कलाकारों पर फिल्माए गए सीन गाने की व्यापक अपील को बढ़ाते हैं। इसके रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर हर उम्र के प्रशंसकों के दिल छू लेने वाले वीडियो की बाढ़ आ गई है। लोग  उत्साहपूर्वक 'हम आए हैं' के आकर्षक हुक स्टेप को दोहराते हुए वीडियोज बना रहे हैं और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। 

विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'गणपत' फ्यूचरिस्टिक साई-फाई पर आधारित फिल्म है।  गणपत भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और बड़े पैमाने की एक्शन फिल्मों में से एक है। 'गणपत: ए हीरो इज़ बॉर्न' का ट्रेलर भी रीलिज हो चुका है जिसे खूब पसंद किया गया। इस फिल्म के ज़बरदस्त एक्शन से लेकर लोकेशन, विजुअल और वीएफएक्स की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म के ज्यादातर महत्वपूर्ण एक्शन सीन्स को लद्दाख के इलाकों में शूट किया है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारटाइगर श्रॉफकृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार