लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सिंगर मीशा शफी बनीं अब योगा इंस्ट्रक्टर, सर्टिफिकेट मिला तो ऐसे किया सोशल मीडिया पर शेयर

By विनीत कुमार | Updated: June 17, 2021 13:34 IST

मिशा शफी अब योगा इंस्ट्रक्टर बन गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर कर बताया है कि उन्होंने योगा इंस्ट्रक्टर के लिए प्रशिक्षण पूरा कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी सिंगर मिशा शफी ने योगा टीचर की ट्रेनिंग पूरी कीसोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर जताई अपनी खुशी, कहा- मेरे लिए ये सपने पूरे होने जैसा

पाकिस्तानी सिंगर, महिला कार्यकर्ता और अभिनेत्री मिशा शफी अब योगा इंस्ट्रक्टर बन गई हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। मिशा के लिए ये बड़ी उपबल्धि उस समय आई है जब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस करीब है। 

हर साल 21 जून को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। बहरहाल मीशा शफी ने अपनी नई उपलब्धि की खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'आज मैंने योग टीचर ट्रेनिंग के 200 घंटे पूरे करने के साथ ही इसमें ग्रेजुएट कर लिया। मैं अब योग की सर्टिफायड टीचर हूं।' इस पोस्ट के साथ मीशा ने अपनी तस्वीर भी शेयर की।

मिशा ने लिखा कि ऐसी उपलब्धि हासिल करना उनका एक पुराना सपना था जो अब पूरा हो गया। मिशा के अनुसार, 'कई मायनों में, महामारी के दौरान इस गहन प्रशिक्षण से गुजरना एक अच्छा अनुभव था। इसने मुझे एक ऐसे अभ्यास में रखा, जिसने मेरी शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक भलाई का ख्याल रखा और मुझे योगियों के एक अद्भुत समुदाय से संबंधित होने का एक सुंदर एहसास दिया!' 

शफी ने इस मौके पर आभार जताते हुए लिखा कि उनके बच्चों ने इसमें काफी सहयोग दिया। उन्होंने कहा, 'मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। योग एक उपहार है जो आपको कुछ न कुछ देता रहता है।' उन्होंने कहा बच्चों का सहयोग इसलिए अहम रहा क्योंकि उन्हें इस प्रशिक्षण के दौरान योग्यता को हासिल करने के लिए अक्सर लंबे समय तक पढ़ना पड़ा था।

उन्होंने साथ ही खुशी जताते हुए लिखा कि वे इस प्रशिक्षण को दुनिया में दूसरे लोगों को भी बांटने के लिए बेताब हैं।

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय योग दिवसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?