लाइव न्यूज़ :

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020: पूनम पांडे से लेकर कंगना रनौत तक, बॉलीवुड की वह 5 एक्ट्रेसेस जो हमेशा से विवादों में रहीं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 27, 2020 07:18 IST

international women's day 2020: 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर आज हम आपको बॉलीवुड की वह पांच एक्ट्रेस बताएंगे जो जमकर विवादों में रहीं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो केवल विवादों के कारण सुर्खियों में रहती हैंविवादों में रहती वाली ये एक्ट्रेस बयान तो फोटोशूट के कारण सुर्खियों में रहती हैं

बॉलीवुड में एक वक्त था कि पुरुष आधारित फिल्में ज्यादा पेश होती थीं,लेकिन आज महिलाओं का दबदबा जमकर देखने को मिलता है। ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन कुछ ऐसी भी एक्ट्रेस हैं जो हमेशा ही विवादों में भी रही हैं। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर आज हम आपको बॉलीवुड की वह पांच एक्ट्रेस बताएंगे जो जमकर विवादों में रहीं।

राखी सावंत

बॉलीवुड की आइटम गर्ल जो अब ड्रामा क्वीन के नाम से फेमस हैं राखी सावंत हमेशा विवादो में रहती हैं। राखी  दूसरा कोई ना कोई ऐसा काम करती ही रहती हैं कि विवाद पैदा हो जाता है। बोल्ड फोटोशूट की बात हो या फिर बयान की राखी सुर्खियों में रहती हैं। यहां तकि राखी अपनी शादी तक को लेकर विवादों में रही हैं।

ईशा गुप्ता

ईशा गुप्ता कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ चुकी हैं। एक्ट्रेस का नाम भी विवादों की लिस्ट में शामिल है। कुछ समय पहले ईशा तब विवादों में घिरी थी जब उन्होंने टॉपलेस फोटोशूट करवाया था। ईशा ने टॉपलेस फोटोशूट की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर की। 

सनी लियोन

सनी लियोन का नाम तो बॉलीवुड में आने से पहले ही विवादों में घिरा रहा है। कंडोम के विज्ञापन से लेकर फिल्मों में बोल्ड सीन देने तक सनी हमेशा से विवादों में रही हैं। कुछ समय पहले वह बेंगलुरु में अपनी डांस परफॉर्मेंस को लेकर विवादों में आई थीं।

कंगना रनौत

अपनी एक्टिंग से अच्छी अच्छी एक्ट्रेस के होश उड़ाने वाली कंगना रनौत भी विवादों की लिस्ट में शामिल हैं। कंगना अपने बेवाक बोल के कारण विवादों में कहती हैं। कंगना ने ऋतिक जैसे कलाकार पर बयान देकर जमकर विवादों को जन्म दिया था।

पूनम पांडे

पूनम पांडे हमेशा से ही अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। पूनम हमेशा ही सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। पूनम फिल्मों में भी बोल्ड कंटेंट ही परोसती हैं जिस कारण से वह अक्सर विवादों में रहती हैं।

टॅग्स :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसराखी सावंतसनी लियोनकंगना रनौतईशा गुप्तापूनम पांडे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतमहिलाओं की सुरक्षा ही उनका असली सम्मान

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

भारतInternational Women's Day 2026: भारतीय संविधान के वे अनुच्छेद जो हर महिला को देते हैं सुरक्षा और समानता की गारंटी, संवैधानिक अधिकारों की पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो