लाइव न्यूज़ :

Inspector Rishi OTT Release: प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज होगी 'इंस्पेक्टर ऋषि', जानें हॉरर क्राइम ड्रामा कब देख पाएंगे आप

By अंजली चौहान | Updated: March 14, 2024 15:55 IST

आगामी 10-एपिसोड की हॉरर क्राइम ड्रामा सीरीज में नवीन चंद्र, सुनैना, कन्ना रवि, मालिनी जीवनरत्नम, श्रीकृष्ण दयाल और कुमारवेल प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Open in App

Inspector Rishi OTT Release:फिल्मों और वेब सीरीज के शौकीन लोगों को हर हफ्ते नई सीरीज और फिल्म का इंतजार रहता है। इस समय बॉक्स ऑफिस पर छाई शैतान ने सबको अपना फैन बना लिया है। लेकिन जिन लोगों ने शैतान नहीं देखी और वह हॉरर क्राइम थ्रिलर मूवी के शौकीन हैं उनके लिए शानदार मौका आया है। दरअसल, प्राइम वीडियो पर जल्द इंस्पेक्टर ऋषि नामक एक नया हॉरर क्राइम ड्रामा दस्तक देने वाला है।

नंदिनी जेएस द्वारा निर्मित, आगामी हॉरर क्राइम ड्रामा सीरीज में नवीन चंद्र, सुनैना, कन्ना रवि, मालिनी जीवरत्नम, श्रीकृष्ण दयाल और कुमारवेल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। दस-एपिसोड की श्रृंखला भारत और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर के लिए तैयार है। इंस्पेक्टर ऋषि इस महीने 29 मार्च को ओटीटी पर दस्तक देगी। इस वेब सीरीज का पोस्टर रिलीज कर इस ओर इशारा कर दिया गया है कि इस बार साउथ की ये धांसू सीरीज दर्शकों के पसीने छुड़ाने आ रही है। 

गौरतलब है कि अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज इंस्पेक्टर ऋषि तमिल वेब सीरीज है जिसे हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा।

बात करें इंस्पेक्टर ऋषि एक मनोरंजक कथा प्रस्तुत करेंगे जो एक संशयवादी इंस्पेक्टर, ऋषि नंदन की यात्रा का पता लगाती है, जिसके दृढ़ विश्वास को तब चुनौती दी जाती है जब वह अलौकिक घटनाओं से जुड़ी अजीबोगरीब हत्याओं की एक श्रृंखला की जांच करता है। जैसे ही इंस्पेक्टर ऋषि डरावने और रहस्य से भरे इस दिमाग हिला देने वाले मामले को सुलझाता है, उसे अपराध से जुड़े रहस्यों को उजागर करने और अपनी आंतरिक उथल-पुथल से जूझने में भयानक बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

टॅग्स :Amazon Prime Videoअमेज़न प्राइमफिल्मसाउथ सिनेमाSouth Cinema
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी