लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से संक्रमित, गायक एस पी बालासुब्रमण्यम की हालत बेहद नाजुक, जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2020 20:24 IST

एमजीएम हेल्थकेयर ने कहा कि एसपीबी के रूप में लोकप्रिय बालासुब्रमण्यम को पांच अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो अभी भी ईसीएमओ (एक्स्ट्राकॉर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन) और अन्य जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएस पी बालासुब्रमण्यम की हालत बेहद नाजुक है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।पिछले 24 घंटों में उनकी स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। उनकी हालत बेहद नाजुक है।अस्पताल के विशेषज्ञों की एक टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी कर रही है।

चेन्नईः कोविड-19 के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराये गये लोकप्रिय पार्श्व गायक एस पी बालासुब्रमण्यम की हालत बेहद नाजुक है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।

उनका इलाज कर रहे अस्पताल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एमजीएम हेल्थकेयर ने कहा कि एसपीबी के रूप में लोकप्रिय बालासुब्रमण्यम को पांच अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो अभी भी ईसीएमओ (एक्स्ट्राकॉर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन) और अन्य जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।

एमजीएम हेल्थकेयर की सहायक निदेशक (चिकित्सा सेवा) डॉ. अनुराधा भास्करन ने एक बयान में कहा, "पिछले 24 घंटों में उनकी स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। उनकी हालत बेहद नाजुक है।" उन्होंने कहा कि अस्पताल के विशेषज्ञों की एक टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी कर रही है।

एमजीएम हेल्थकेयर की सहायक निदेशक,चिकित्सा सेवा, डॉ. अनुराधा भास्करन ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा कि 74 वर्षीय बहुभाषी गायक की स्थिति “स्थिर बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर और ईसीएमओ (हृदय-फेफड़ा सहायक) प्रणाली पर रखने की जरूरत है।”

कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद गायक को पांच अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। उसने कहा कि बालासुब्रमण्यम की मौजूदा चिकित्सकीय स्थिति स्थिर है। वह सचेत हैं, प्रतिक्रिया दे रहे हैं और फिजियोथेरेपी में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। एमजीएम हेल्थकेयर में मेडिकल सेवा की सहायक निदेशक डॉ अनुराधा भास्करन ने एक बयान में कहा कि हमारी टीम उनकी करीब से निगरानी कर रही है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियातमिलनाडुबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल