लाइव न्यूज़ :

2019 में इन वेब सीरिज के आएंगे सेकेंड पार्ट, यहां पढ़े सीरिज और सीक्वेल से जुड़ी सभी जानकारी

By मेघना वर्मा | Updated: December 31, 2018 10:29 IST

एमेजॉन के हाल ही में रिलीज हुए ब्रीथ सीरिज भी लोगों को काफी पसंद आई थी। आर माधवन की इस सीरिज में कई चीजों के ग्रे शेड को दिखाया गया है।

Open in App

साल 2018 इंटरटेनमेंट जगत के नजरिए से बेहतरीन गुजरा। ना सिर्फ फिल्मी पर्दे पर बल्कि वेब सीरिज पर भी रिलीज हुई फिल्मों और सीरिज ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली। इस साल आई लगभग हर वेब सीरिज ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। नेटफ्लिक्स, एमजॉन, एलटीबाला जी, जी5 और वीअईयू जैसे प्लेटफॉर्म्स में कई सीरिज को रिलीज किया गया था। 

इन सभी सीरिज की दीवानगी इस कदर लोगों के सिर चढ़ कर बोल रही है कि लोग नए साल में इन सीरीज के सिक्वेल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए आपको बताते है कौन से हैं वो 2018 की वेब सीरीज जिनके सीक्वेल 2019 में आएंगे। 

1. सेक्रेड गेम्स 2

नेटफ्लिक्स पर इसी साल रिलीज हुई सेक्रेड गेम्स का बुखार लोगों के सिर पर चढ़ कर बोल रहा था। सैफ अली खान और नवाजउद्दीन सिद्दकी पर बनी इस वेब सीरीज में मुंबई के अंडरवर्ल्ड की स्टोरी को दिखाया गया है। नेटफ्लिक्स ने इसके दूसरे सीजन की बात को कंफर्म कर दिया है। बताया जा रहा है कि दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है। आने वाले 2019 में फैंस के बीच सेक्रेड गेम्स का दूसरा पार्ट रिलीज किया जाएगा। 

2. मिर्जापुर 2

2018 के सबसे बड़े क्राइम ड्रामा मिर्जापुर की चर्चा भी पूरे देश में हो रही है। कालीन भईया और गुड्डू-बबलू की इस काहानी ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। एमजॉन प्राइम पर रिलीज हुए इस वीडियो को भी लोगों ने बेहद पसंद किया था। संस्पेंन्स के इस डोज का दूसरा सीजन भी आपको 2019 में देखने को मिलेगा। मिर्जापुर के मेकर्स ने इस बात को कंफर्म किया है कि इसका सीक्वेल जल्द ही हमारे बीच आएगा जिसकी शूटिंग शुरू हु चुकी है।  

3. लव, लस्ट एंड कंन्फयूजन 2

यंगस्टर्स की कंन्फयूजन से भरी जिदंगी, जिसमें लव भी है लस्ट भी की ये स्टोरी भी लोगों को काफी पसंद आई। वीआईयू पर रिलीज हुई इस ओरिजनल वेब सीरीज का दूसरा पार्ट भी इस साल रिलीज होने वाली है। इस स्टोरी में किसी भी लव लाइफ को  वुमेन के नजरिए से दिखाया गया है। शायद यही कारण है कि ये शो लोगों को और पसंद आ रहा है। 2019 में इसका सीक्वेल भी हमें देखने को मिलेगा। 

4. ब्रीथ 2

एमेजॉन के हाल ही में रिलीज हुए ब्रीथ सीरिज भी लोगों को काफी पसंद आई थी। आर माधवन की इस सीरिज में कई चीजों के ग्रे शेड को दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि 2019 में आने वाले नए सीजन में अभिषेक बच्चन दिखाई देंगे। बताया ये भी जा रहा है कि उन्होंने ऑलरेडी टीम ज्वॉइन कर ली है। 

5. गंदी बात 2

एलटी बालाजी की इस सीरिज को काफी मिले-जुले रिव्यूज मिले। किसी ने इस स्टोरी को फेक और भद्दी बताया तो किसी ने इन स्टोरीज को ग्राउंड लेवल पर होने वाली चीजों को रियल बताया है। खैर रिव्यू जैसा भी हो लोगों के बीच ये गंदी बात की बातें होती रही हैं। इसकी पॉपुलैरिटी को देखकर इसका सेकेंड पार्ट बनने की तैयारी हो रही है। 2019 में गंदी बात का दूसरा पार्ट भी देखने को मिलेगा। 

6. डैमेज 2

इंडिया की पहली फर्स्ट ग्राउंड ब्रेकिंग सीरिज डैमेज भी लोगों को काफी पसंद आई थी। फीमेल सिरियल किलर पर बनी ये कहानी मिस्ट्री और सस्पेंस से भरी है। बताया जा रहा है कि इसका भी दूसरा पार्ट जल्दी ही आने वाला है। बताया जा रहा है कि नए सीरिज में फ्रेश कास्ट को लिया जाएगा। 

टॅग्स :वेब सीरीजनेटफ्लिक्सअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की8.4 IMDb रेटिंग वाली ये फिल्म देखी क्या? Netflix पर ट्रेंड कर रही No.1

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया