लाइव न्यूज़ :

स्टैंडअप कॉमेडियन की स्टेज पर ही हुई मौत, लोगों को लगा कर रहे हैं कॉमेडी

By मेघना वर्मा | Updated: July 21, 2019 15:11 IST

मंजूनाथ नायडू का जन्म अबू धाबी में हुआ था। इस हादसे में बताते हुए उनके दोस्त और कॉमेडियन मिकदाद ने पीटीआई से बात करते हुए बताया कि शो में उनका नंबर आखिरी था।

Open in App

भारतीय मूल के स्टैडअप कॉमेडियन मंजूनाथ नायडू की अचानक मौत होने से फैंस सदमे में हैं। दरअसल दुबई में एक स्टैडअप कॉमेडी शो करते हुए उनकी स्टेज पर ही अचानक मौत हो गई। पहले लोगों को लगा कि वो कॉमेडी ही कर रहे हैं। इसके थोड़ी देर बाद वहां हलचल मच गई। 

खलीज टाइम्स की खबर के मुताबिक इस खबर है कि भीड़ के सामने परफॉर्मेंस करने के तानव उनको स्टेज पर हार्ड अटैक आ गया और वो तुरंत ही मंच पर गिर पड़े उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें बेचैनी की शिकायत की थी और बगल रखी बेंच पर बैठ भी गए। मगर अचानक ही बेंच से गिरे। लोगों को लगा ये उनके एक्ट का हिस्सा है।

मंजूनाथ नायडू का जन्म अबू धाबी में हुआ था। इस हादसे में बताते हुए उनके दोस्त और कॉमेडियन मिकदाद ने पीटीआई से बात करते हुए बताया कि शो में उनका नंबर आखिरी था। वह मंच पर गए और लोगों को हंसाने लगे। इसके बाद वो बताने लगे कि तनाव से कैसे बचें और अचानक ही वो मंच पर गिर पड़े।

इस खबर से मंजूनाथ के फैंस और उनके जानने वाले सभी अच्मभे में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो स्टेज पर उनके अचानक से गिर जाने के बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। मगर वहां डॉक्टर्स भी उन्हें बचा नहीं पाए। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल