लाइव न्यूज़ :

जब सोहम शाह को हॉरर फिल्म 'तुम्बाड' की शूटिंग के लिए बारिश में करनी पड़ी मशक्कत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 29, 2018 12:26 IST

कलर येलो प्रोडक्शंस और लिटिल टाउन फिल्म्स प्रोडक्शन के सहयोग के साथ, "तुम्बाड" इरोज इंटरनेशनल और आनंद एल राय की प्रस्तुति है।

Open in App

मुंबई, 29 सितंबर: हॉरर फिल्म 'तुम्बाड' में जाने-माने अभिनेता सोहम शाह अनदेखे अवतार में नजर आएंगे। अभिनेता फ़िल्म में महाराष्ट्र के पूर्व स्वतंत्रता युग से 30 और 40 दशक के विंटेज लुक में नज़र आएंगे।

अभिनेता अपने किरदार का सार पकड़ते हुए, फ़िल्म में महाराष्ट्र के कोंकनास्थ ब्रह्मन्स द्वारा पहने गए ठेठ पोशाक में दिखाई देंगे। अभिनेता को तुम्बाड में अपने किरदार में ढलने के लिए ख़ासा मेहनत करनी पड़ी।

इतना ही नहीं, फ़िल्म की स्क्रिप्ट के अनुसार, सोहम को बारिश में फ़िल्म का एक महत्वपूर्ण सीन शूट करना था और लगभग एक महीने  तक बारिश में शूट करने से सोहम की तबियत भी खराब हो गयी थी लेकिन फिर भी अभिनेता ने अपनी ख़राब तबियत को काम पर हावी नहीं होने दिया।

बारिश में शूट करने के अनुभव को साझा करते हुए सोहम शाह ने कहा,"चूंकि हम एक महीने से अधिक बारिश में शूटिंग कर रहे थे और ऐसे में सीन की निरंतरता बनाये रखना महत्वपूर्ण होता है। वहां ऐसे भीक्षण थे जब सहायकों को मेरे कपड़े सुखाना पड़ते और मुझे एक बार फिर गीला करना पड़ता लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब बारिश मेरे लिए घातक बनती जा रही थी। यही कारण है कि अब मैं भगवान से प्रार्थना की ताकि मुझे फिर कभी बारिश में शूट ना करना पड़े।"

दमदार टीज़र के बाद, हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने पौराणिक कथा और भय के एक दिलचस्प मिश्रण के साथ दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे।

कल्पना, एक्शन, भय और डर की झलक के साथ आनंद एल राय की तुम्बाड एक रोमांचकारी रोलर कॉस्टर सवारी की तरह होगी। विसुअली अद्भुत फ़िल्म होने के कारण, "तुम्बाड" अपनी रिलीज से पहले ही प्रशंसा का पात्र बनी हुई है।

सोहम शाह की यह बहू महत्वाकांक्षी परियोजना छह साल की रोलर कोस्टर सवारी की तरह रही है, जबकि आयनंद एल राय ने फिल्म को शैली-परिभाषित फिल्म के रूप में परिभाषित किया है।

कलर येलो प्रोडक्शंस और लिटिल टाउन फिल्म्स प्रोडक्शन के सहयोग के साथ, "तुम्बाड" इरोज इंटरनेशनल और आनंद एल राय की प्रस्तुति है। 'फिल्म आई वेस्ट' और 'फिल्मगेट फिल्म्स' द्वारा सह-निर्मित तुम्बाड 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल