लाइव न्यूज़ :

Ikkis Movie Review: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म, जो जंग से ज्यादा जज्बातों की कहानी कहती है!

By संदीप दाहिमा | Updated: January 1, 2026 19:48 IST

फिल्म 'इक्कीस' सिर्फ एक वॉर ड्रामा नहीं, बल्कि यादों, रिश्तों और कुर्बानी से जुड़ी एक भावनात्मक कहानी है। 1 जनवरी 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म इसलिए भी खास बन जाती है क्योंकि इसमें सुपरस्टार धर्मेंद्र आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आए हैं। 89 साल की उम्र में उनका यह किरदार दर्शकों के दिल को छू जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देIkkis Movie Review: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म, जो जंग से ज्यादा जज्बातों की कहानी कहती है!

फिल्म'इक्कीस' सिर्फ एक वॉर ड्रामा नहीं, बल्कि यादों, रिश्तों और कुर्बानी से जुड़ी एक भावनात्मक कहानी है। 1 जनवरी 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म इसलिए भी खास बन जाती है क्योंकि इसमें सुपरस्टार धर्मेंद्र आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आए हैं। 89 साल की उम्र में उनका यह किरदार दर्शकों के दिल को छू जाता है।

धर्मेंद्र ने फिल्म में भारतीय सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर एम. एल. खेत्रपाल का रोल निभाया है। कहानी की शुरुआत साल 2001 में होती है, जब वह पाकिस्तान जाते हैं और वहां उनकी मुलाकात ब्रिगेडियर नासिर (जयदीप अहलावत) से होती है। सरगोधा की गलियां और बीती यादें उन्हें उनके बेटे अरुण की शहादत की ओर ले जाती हैं, जिसका दर्द आज भी उनके दिल में जिंदा है।

फ्लैशबैक में दर्शकों को जवान अरुण खेत्रपाल (अगस्त्य नंदा) की कहानी दिखाई जाती है। एक ईमानदार, उसूलों वाला अफसर, जो देश के लिए कुछ बड़ा करने का सपना देखता है। जंग से पहले उसकी छोटी-सी लव स्टोरी कहानी को भावनात्मक संतुलन देती है। धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत की जुगलबंदी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं सिमर भाटिया का डेब्यू सादा लेकिन असरदार है। छोटे कैमियो में असरानी और दीपक डोबरियाल भी याद रह जाते हैं। कुल मिलाकर, ‘इक्कीस’ एक शांत, भावुक और गरिमापूर्ण विदाई है, एक अभिनेता को, एक पिता को और एक सैनिक को।

 

टॅग्स :धर्मेंद्रफिल्मफिल्म समीक्षाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल