लाइव न्यूज़ :

IIFA 2025: जयपुर में आईफा ट्रॉफी की चमक, शहरवासियों में उत्साह-सेल्फी का क्रेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2025 18:16 IST

IIFA 2025: भव्य ट्रॉफियों के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, जिससे आयोजन को लेकर माहौल और रोमांचक हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (आईफा) की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन को लेकर माहौल और रोमांचक हो गया है।स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

IIFA 2025: जयपुर में पहली बार आयोजित हो रहे इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (आईफा) की तैयारियां जोरों पर हैं। इस  आयोजन के प्रति लोगों में उत्साह बढ़ाने और इसे यादगार बनाने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से शहर के चार प्रमुख पर्यटन स्थलों आमेर महल, जल महल की पाल, अल्बर्ट हॉल और जवाहर सर्किल स्थित तोरण द्वार पर 12 फीट ऊंची आईफा ट्रॉफी की रेप्लिका स्थापित की गई है। इन ट्रॉफियों को देखने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आईफा ट्रॉफी की रेप्लिका को लेकर शहरवासियों और पर्यटकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। लोग इन भव्य ट्रॉफियों के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, जिससे आयोजन को लेकर माहौल और रोमांचक हो गया है।

खासतौर पर युवा वर्ग के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। जयपुर में इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो के आयोजन से न केवल पर्यटन क्षेत्र को लाभ मिलेगा, बल्कि यह प्रदेश की कला और संस्कृति को वैश्विक मंच पर और मजबूत करेगा। फिल्ममेकर्स और प्रोडक्शन हाउस के लिए भी यह आयोजन राजस्थान को एक आकर्षक शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में प्रस्तुत करेगा।

आईफा 2025 के जरिए जयपुर और राजस्थान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि आईफा का आयोजन राज्य सरकार के महती प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जयपुर में आईफा अवॉर्ड्स का होना राजस्थान के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।

यह आयोजन न केवल प्रदेश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक मंच पर ले जाएगा, बल्कि पर्यटन और फिल्म इंडस्ट्री के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमारी सरकार राजस्थान को सांस्कृतिक और पर्यटन हब के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, और ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से प्रदेश को नई पहचान मिलेगी।

गौरतलब है कि आईफा का यह सिल्वर जुबली एडिशन 8 और 9 मार्च को जयपुर में आयोजित होगा, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शामिल होंगे। इस मेगा इवेंट से न केवल राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को प्रमोट करने का अवसर मिलेगा, बल्कि राज्य के पर्यटन और फिल्म निर्माण को भी नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

पर्यटन सचिव रवि जैन ने कहा कि जयपुर का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व इसे वैश्विक आयोजनों के लिए एक आदर्श स्थल बनाता है। उन्होंने कहा है कि आईफा-2025 के सफल आयोजन के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस आयोजन से राजस्थान की ब्रांडिंग होगी और इसे पर्यटन और फिल्म उद्योग के नए अवसर मिलेंगे। जयपुर का अनूठा आकर्षण इसे बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाता है।

टॅग्स :आईफा अवार्डजयपुरराजस्थानदीया कुमारी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO