लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर का सपना, अगर मैं लड़का होती तो हेलन संग भाग जाती!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 19, 2020 07:01 IST

बॉलिवुड की सबसे पॉप्युलर सिंगर्स में से एक रहीं आशा भोसले ने हाल में अपना एक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। इस चैनल पर आशा अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देआशा भोसले बॉलीवुड की दिग्गज गायिका हैं.आशा भोंसले ने हाल ही में अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल के साथ डिजिटल क्षेत्र में कदम रखा

आशा भोसले बॉलीवुड की दिग्गज गायिका हैं. उन्होंने अपने हजारों नगमों से संगीतप्रेमियों को अपना कायल बना दिया है. उनके चाहने वालों की दुनियाभर में कोई कमी नहीं है, लेकिन वह यदि सबसे ज्यादा किसी को चाहती हैं तो वह हैं अदाकारा हेलन.

जी हां, आशाताई को हेलन सबसे ज्यादा पसंद हैं. हेलन के बारे में आशाताई मुस्कुराते हुए कहती हैं, ''वह इतनी खूबसूरत थीं कि जिस पल वह कमरे में आती थी, मैं गाना रोककर उन्हें ही देखती रहती थी, बल्कि मैं तो उनसे अनुरोध करती थी कि जब मैं रिकॉर्डिंग करूं तो वह अंदर न आएं! क्या आप उस मशहूर कहानी के बारे में जानते हैं, जब मैंने हेलन को बताया था कि अगर मैं लड़का होती तो उनके साथ भाग कर शादी कर ली होती! यह सच है.''

आशा भोंसले ने हाल ही में अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल के साथ डिजिटल क्षेत्र में कदम रखा. 86 वर्षीय आशा अब अपने अनुभवों को इस चैनल के माध्यम से शेयर करेंगी. उन्होंने कहा, ''मैंने ओपी नैयर, खय्याम साहब, शंकर-जयकिशन जैसे कई दिग्गजों द्वारा लिखित और रचित गीत गाए हैं. इन्हें आज भी याद किया जाता है, जो कि अच्छी बात है. लेकिन मैं यह भी चाहती हूं कि आज के जमाने के गीतकार, संगीतकार और म्यूजिक डायरेक्टर्स भी आगे आए और संगीत बनाने के अवसर को हासिल करें.

मैं उन्हें प्रोत्साहित करना चाहूंगी, तो मैं इस चैनल में अपने अनुभवों को साझा करूंगी कि हमने अपनी जगह बनाने के लिए किस तरह से संघर्ष किया. मुझे यकीन है कि इन्हें जानकर वे भी प्रेरित होंगे. आर.डी. बर्मन के कुछ ऐसे गीत आज भी मेरे पास हैं, जो रिलीज नहीं हो पाए. मैं उन्हें आहिस्ता-आहिस्ता जारी करूंगी. मैं इन्हें अपने प्रशंसकों संग साझा करना चाहती हूं.''

टॅग्स :हेलनआशा भोसले
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया