लाइव न्यूज़ :

छपाक की रिलीज से पहले दीपिका का छलका दर्द, कहा-उम्मीद करती हूं कि बदलाव के लिए हमें बार-बार तेजाब पीड़ितों की कहानी नहीं कहनी होगी

By भाषा | Updated: January 1, 2020 16:18 IST

छपाक फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है और इसमें विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे। फिल्म 10 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देअपनी आने वाली फिल्म ‘छपाक’ में तेजाब हमला पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभा रहीं अदाकारा दीपिका पादुकोण को उम्मीद है दीपिका ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर दिए साक्षात्कार में कहा कि फिल्म का लक्ष्य नकारात्मक दिखाने की बजाय ऐसी महिलाओं के प्रति लोगों की सहानुभूति और समझ पैदा करना है

अपनी आने वाली फिल्म ‘छपाक’ में तेजाब हमला पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभा रहीं अदाकारा दीपिका पादुकोण को उम्मीद है कि उनकी फिल्म से समाज को ऐसा संदेश मिलेगा कि बदलाव के लिए बार-बार तेजाब हमला पीड़ितों की कहानी बताने की जरूरत नहीं होगी। दीपिका ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर दिए साक्षात्कार में कहा कि फिल्म का लक्ष्य नकारात्मक दिखाने की बजाय ऐसी महिलाओं के प्रति लोगों की सहानुभूति और समझ पैदा करना है, जिन्हें इस विभीषिका से गुजरना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘ उस पीड़ा और हिंसा के अलावा यह आत्मविश्वास, जीने के जज्बे और उम्मीद की भी कहानी है।’’ दीपिका इस फिल्म की निर्माता भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उम्मीद करती हूं कि बदलाव देखने के लिए मुझे बार-बार तेजाब पीड़ितों की कहानियां बयां नहीं करनी पड़ेगी। मैं उम्मीद करती हूं कि हमारी फिल्म के साथ हम एक समाज के रूप में और तेजाब पीड़ितों के लिए, खुद को बदलना शुरू कर देंगे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अगर ऐसा नहीं हुआ, तो समाज के तौर पर हमने यकीनन कुछ गलत किया होगा। सिनेमा एक दमदार माध्यम है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह वह बदलाव ला सकेगा, जो हम चाहते हैं।’’ फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है और इसमें विक्रांत मैसी भी नजर आएंगे। फिल्म 10 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

टॅग्स :छपाक मूवीदीपिका पादुकोणविक्रांस मैसी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्की71st National Film Awards full list : शाहरुख खान ने जीता पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, रानी मुखर्जी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, देखें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?