लाइव न्यूज़ :

Jacqueline Fernandez: 'भारत में मेरी गहरी जड़ें हैं, 2009 से कर चुकाने वाली निवासी हूं', जैकलीन ने अदालत से कहा

By रुस्तम राणा | Updated: September 26, 2022 18:00 IST

अदालत ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से संबंधित 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज को अंतरिम जमानत दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कोर्ट के सामने सुकेश की साजिश में शामिल होने से इनकार कियादिल्ली कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज को अंतरिम जमानत दी

नई दिल्ली: महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकसीन फर्नांडिज ने सोमवार को कोर्ट से कहा कि भारत में उनकी गहरी जड़ें हैं और वह यहां 2009 से टैक्स भरने वाली निवासी हैं। साथ ही उन्होंने कोर्ट के सामने सुकेश की साजिश में शामिल होने से इनकार किया है।

अदालत ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से संबंधित 200 करोड़ रुपये के धन शोधन मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज को अंतरिम जमानत दे दी। विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने फर्नांडिज को 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर राहत देते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 अक्टूबर की तारीख तय की। 

इससे पहले, 31 अगस्त को न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दाखिल एक पूरक आरोप पत्र का संज्ञान लेते हुए फर्नांडिज को अदालत के सामने पेश होने के लिए कहा था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले की जांच के संबंध में कई बार फर्नांडिज को पूछताछ के लिए बुलाया था। उन्हें पूरक आरोपपत्र में पहली बार आरोपी के रूप में नामजद किया गया है। 

ईडी के पहले आरोप पत्र और एक पूरक आरोप पत्र में आरोपी के रूप में उनका उल्लेख नहीं था। हालांकि, दस्तावेजों में फर्नांडिज और अभिनेत्री नोरा फतेही के बयानों के विवरण का उल्लेख किया गया था। ईडी के मुताबिक, फर्नांडिज और फतेही को चंद्रशेखर की तरफ से लग्जरी कारें और अन्य महंगे उपहार मिले थे, जिसके सिलसिले में उनसे पूछताछ की गई। 

ईडी ने कहा कि फर्नांडिज के बयान 30 अगस्त और 20 अक्टूबर, 2021 को दर्ज किए गए थे, जिनमें उन्होंने चंद्रशेखर से उपहार प्राप्त करने की बात स्वीकार की थी। एजेंसी के अनुसार फतेही के बयान 13 सितंबर और 14 अक्टूबर, 2021 को दर्ज किए गए थे और उन्होंने भी कथित ठग व उनकी पत्नी अभिनेत्री लीना पॉलोज से उपहार प्राप्त करने की बात कबूल की थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़कोर्टबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?