लाइव न्यूज़ :

Kangana Ranaut और Rajkumar Rao की Judgementall Hai Kya पर लगा पोस्टर चोरी करने का आरोप

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: July 31, 2019 13:23 IST

एकता कपूर की फिल्म  'जजमेंटल है क्या' 26 जुलाई को रिलीज़ हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' पर पोस्टर-चोरी के आरोप लग रहे हैंहंगरी की मशहूर फोटोग्राफर और विजुअल आर्टिस्ट फ्लोरा फ्लोरा बोर्सी ने फिल्म के प्रोड्यूसर्स पर उनके पोस्टर की नकल करने का आरोप लगाया है

कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' पर पोस्टर-चोरी के आरोप लग रहे हैं. हंगरी की मशहूर फोटोग्राफर और विजुअल आर्टिस्ट फ्लोरा फ्लोरा बोर्सी ने फिल्म के प्रोड्यूसर्स पर उनके पोस्टर की नकल करने का आरोप लगाया है.  फ्लोरा ने सोशल मीडिया पर अपनी ओरिजिनल पिक्चर के साथ फिल्म के पोस्टर का collage बनाकर शेयर करते हुए  जजमेंटल है क्या के मेकर्स पर आरोप लगाया की उनसे बिना इजाजत लिए उनके फोटो की कॉपी कर अपने पोस्टर में उसका इस्तेमाल किया गया है.

फ्लोरा ने लिखा - कोई समानता दिख रही है? ये बॉलीवुड की फेमस फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ का पोस्टर है. मेकर्स ने  मुझसे ना इजाजत ली और ना बात करने की कोशिश की. एक बड़ी कंपनी का एक फ्रीलांस आर्टिस्ट के काम को चोरी करना बहुत शर्मनाक बात है.इतना ही नहीं फ्लोरा ने अपने  ट्विटर हैंडल पर राकुमार राव का भी एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा - ये फोटो मुझे कुछ याद दिला रही है…अरे ये तो बिल्कुल मेरे फोटोग्राफ की तरह है'फ्लोरा के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म के मेकर्स की जमकर आलोचना हो रही है.

सोशल मीडिया पर यूजरस फ्लोरा के समर्थन में उतरे और मेकर्स से अपनी गलती को एक्सेप्ट करने को कहा.आपको बता दे इससे  पहले भी बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों पर भी पोस्टर चोरी करने के आरोप लग चुके हैं। इनमें 'बाहुबली' 'पीके', 'गजनी'  'रा-वन' जैसी फिल्मों बड़ी फिल्मों के नाम शामिल हैं. 

एकता कपूर की फिल्म  'जजमेंटल है क्या' 26 जुलाई को रिलीज़ हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है. फिल्म में कंगना रनौत और राजकुमार राव की एक्टिंग की जमकर तारीफ़ हो रही है.

टॅग्स :जज मेंटल है क्याकंगना रनौतराजकुमार रावएकता कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

बॉलीवुड चुस्कीToaster Review: राजकुमार राव की फिल्म 'टोस्टर' हंसाएगी या बस टाइमपास? जानिए पूरा सच

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया