लाइव न्यूज़ :

ऋतिक रोशन के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द ही आ सकती है उनकी आत्मकथा

By विवेक कुमार | Updated: July 3, 2018 13:27 IST

साल 2000 में ऋतिक की शादी सुजैन खान से हुई थी। दोनों के दो बेटे भी हैं। 2014 में ऋतिक और सुजैन का तलाक हो गया जिससे वह काफी परेशान भी हुए थे। 

Open in App

मुंबई, 3 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन पिछले कुछ समय में काफी सुर्ख़ियों में रहे हैं जैसे कभी पत्नी सुज़ैन खान से तलाक तो कभी कंगना रनौत से रोमांस और झगड़ा। अब इन सबके बाद ऋतिक अपनी इस छवि को वह नए सिरे से गढ़ना चाहते हैं। उनके पारिवारिक सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर आ रही है कि ऋतिक अपनी आत्मकथा लिखने की तैयारी कर रहे हैं। 

खबर यह भी है कि यह आत्मकथा पूरी तरह से उनकी जीवन की घटनाओं को नहीं बतएगी बल्कि उनकी जिंदगी के कुछ खास पहलुओं से ही रू-ब-रू कराएगी। ऋतिक का स्टार बनने का सफर इतना आसान नहीं था। एक्टिंग की दुनिया में आने से ऋतिक हकलाते थे जिसे उन्होंने स्पीच थैरेपी के जरिए ठीक कराया। 

साल 2000 में ऋतिक की शादी सुजैन खान से हुई थी। दोनों के दो बेटे भी हैं। 2014 में ऋतिक और सुजैन का तलाक हो गया जिससे वह काफी परेशान भी हुए थे। ऋतिक के दाएं हाथ में दो अंगूठे है जिसे वह फिल्मों में ज्यादातर छिपाए रखते हैं।  

ऋतिक अपनी जिंदगी में कई समस्याओं से झूझते रहे हैं। बचपन में हकलाने की समस्या, फिल्म 'अग्निपथ' की शूटिंग के दौरान उन्हें गिरने से काफी चोट लगी थी और फिल्म 'बैंग-बैंग' की शूटिंग के दौरान तो उन्हें दिमाग में गहरी चोट लगी जिसके चलते उन्हें ऑपरेशन करवाना पड़ा था। इसके अलावा भी  उन्हें शूटिंग के दौरान ऐसी चोटें भी आई कि डॉक्टरों ने ये तक कह दिया था कि वह अब कभी अपने पैरों पर चल नहीं पाएंगे। 

ऋतिक ने कभी हिम्मत नहीं हारी हर मुश्किल का सामना किया और अपने स्टारडम को बरक़रार रखा। ऋतिक अपनी आत्मकथा का गठन इस तरह करेंगे जिसे देखकर लोग जीवन में मुश्किलों का डट कर सामना कर सकें और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले।

टॅग्स :ऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

बॉलीवुड चुस्कीKaho Naa Pyaar Hai: जब ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, ‘कहो ना प्यार है’ के 25 साल पूरे होने पर बोले एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीHrithik Roshan: चौंक गया था जब मेरे पिता ने कहा 'कहो ना... प्यार है', मेरे साथ बना रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीऋतिक रौशन और सुजैन के तलाक पीछे ये थी वजह! सुजैन के भाई जायद ने किया खुलासा, जानें क्या कहा

बॉलीवुड चुस्कीHurun India Rich List 2024: शाहरुख खान ने हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहले नंबर पर किया कब्जा, अमिताभ बच्चन को भी छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?