लाइव न्यूज़ :

ऋतिक रोशन के विद्यालय में शामिल होने के लिए हो जाइए तैयार, सुपर 30 का ट्रेलर आज होगा रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 4, 2019 09:23 IST

ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म सुपर 30 (Super 30) का आज ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इस फिल्म में ये एक्टर बिहार के मशहूर शिक्षक आनंद कुमार की भूमिका में नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म का ट्रेलर आज 1 बजे रिलीज किया जाएगा ये फिल्म 12 जुलाई को रिलीज हो रही है।

ऋतिक रोशन लंबे समय के बाद फिल्म सुपर 30 में नजर आने वाले हैं। फिल्म बिहार के फेमस टीचर आनंद कुमार  की बायोपिक है। आनंद कुमार आईआईटी-जेईई के लिए छात्रों को प्रशिक्षित करते हैं और फिल्म में ऋतिक रोशन उनका किरदार निभा रहे हैं। 

इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। रविवार को ये इंतजार खत्म हुआ और फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया। इसके बाद अब इस एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर आज यानि 4 जून को इसके ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है।

ऋतिक रोशन  इस तस्वीर में आनंद कुमार के किरदार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखते हुए कहा है, ‘क्या बनना चाहता हो? रिंकी या भोलू? सुपर 30 के विद्यालय में शामिल होने के लिए तैयार हो? मिलते हैं एक बजे। हैशटैश सुपर 30 ट्रेलर आउट।’

सुपर 30 का ट्रेलर आज 1 बजे आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ मृणाल ठाकुर  नजर आएंगी। ये फिल्म 12 जुलाई को रिलीज हो रही है। आपको बता दें कि ‘सुपर 30’ पहले 26 जुलाई को रिलीज होने वाली थी।  

टॅग्स :सुपर 30ऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

भारतसुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका की स्वर्ण जयंती में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल

बॉलीवुड चुस्कीKaho Naa Pyaar Hai: जब ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, ‘कहो ना प्यार है’ के 25 साल पूरे होने पर बोले एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीHrithik Roshan: चौंक गया था जब मेरे पिता ने कहा 'कहो ना... प्यार है', मेरे साथ बना रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीऋतिक रौशन और सुजैन के तलाक पीछे ये थी वजह! सुजैन के भाई जायद ने किया खुलासा, जानें क्या कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?