लाइव न्यूज़ :

टीचर्स डे के मौके पर रिलीज हुआ फिल्म 'सुपर 30' का पोस्टर, सीरियस लुक में दिखे ऋतिक रोशन

By विवेक कुमार | Updated: September 5, 2018 10:57 IST

'सुपर 30' पटना के मैथ टीचर आनंद कुमार की जीवन पर आधारित है। सुपर-30 कोचिंग आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराता है।

Open in App

मुंबई, 5 सितम्बर: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की मच अवेटेड फिल्म 'सुपर 30' का पहला लुक रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में ऋतिक आईआईटी की कोचिंग चलाने वाले आनंद कुमार का किरदार निभाएंगे। खास बात यह है कि ऋतिक ने फिल्म के तीन पोस्टर्स ट्विटर अकाउंट से शेयर किए हैं। फिल्म के इस पोस्टर में सीरियस लुक में दिख रहे ऋतिक मूछ और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं।

पोस्टर में 'अब राजा का बेटा, राजा नहीं बनेगा' टैगलाइन लिखी हुई है। वहीं नीचे की तरफ कई लड़के हाथों में गुलेल लेकर निशाना साधते दिख रहे हैं। पोस्टर में मैथ के कई सारे फॉर्म्युले और इक्वेशन भी नजर आ रहे हैं।

खास बात यह है कि सुपर 30 का पोस्टर टीचर्स डे के मौके पर रिलीज हुआ है। बता दें कि 'सुपर 30' पटना के मैथ टीचर आनंद कुमार की जीवन पर आधारित है। सुपर-30 कोचिंग आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराता है। इस संस्थान से पढ़कर अब तक 400 से भी ज्यादा बच्चे आईआईटी में पहुंच चुके हैं।   फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। 

सुपर 30 में चुने गए छात्रों को पूरे साल पटना में ही रहकर पढ़ाई करनी होती है और उनकी कोचिंग से लेकर रहने, खाने-पीने और किताबों तक का खर्चा सुपर 30 संस्थान द्वारा ही दिया जाता है।

2002 में जब सुपर 30 को शुरू किया गया था तब 30 में से 18 छात्रों को सफलता मिली थी उसके बाद धीरे-धीरे ये कारवां बढ़ता गया और 2008 में पहली बार संस्थान के 30 के 30 बच्चों ने आईआईटी परीक्षा को पास किया था। इसके बाद वर्ष 2017 में भी सभी 30 बच्चों ने आईआईटी परीक्षा को पास किया था। 

बता दें कि आनंद कुमार इस कोचिंग के लिए कोई सरकारी या प्राइवेट मदद नहीं लेते और अपने खर्च पर ही संस्थान में बच्चों को कोचिंग देते हैं। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है।फिल्म में ऋतिक के अलावा एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी हैं।

टॅग्स :सुपर 30ऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

भारतसुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका की स्वर्ण जयंती में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल

बॉलीवुड चुस्कीKaho Naa Pyaar Hai: जब ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, ‘कहो ना प्यार है’ के 25 साल पूरे होने पर बोले एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीHrithik Roshan: चौंक गया था जब मेरे पिता ने कहा 'कहो ना... प्यार है', मेरे साथ बना रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीऋतिक रौशन और सुजैन के तलाक पीछे ये थी वजह! सुजैन के भाई जायद ने किया खुलासा, जानें क्या कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?