लाइव न्यूज़ :

लता मंगेशकर ने की ऋतिक और रोशन परिवार की तारीफ, एक्टर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा- 'यह कहकर आपने मेरा...'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 16, 2020 14:46 IST

लता मंगेशकर एक ऐसी कलाकार हैं, जो हर किसी की तारीफ आए दिन करती रहती हैं। हाल ही में लता मे रोशन परिवार की तारीफ की है।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली लता मंगेशकर का भला कौन दीवाना नहीं हैलता सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं

अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली लता मंगेशकर का भला कौन दीवाना नहीं है। लता सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन किसी ना किसी विषय पर अपनी बात सोशल मीडिया पर रखती रहती हैं। इतना ही नहीं लता अपने सहकलाकारों आदि को सोशल मीडिया पर काफी याद भी करती हैं। ऐसे में हाल ही में लता ने संगीतकार रोशनलाल नागरथ को याद किया है।

रोशनलाल नागरथ बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकारों में से एक थे। वह निर्माता-निर्देशक और अभिनेता राकेश रोशन के पिता और अभिनेता ऋतिक रोशन के दादा थे। लता मंगेशकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर रोशनलाल नागरथ के जन्मदिन पर एक ट्वीट कर उन्हें याद किया  साथ ही अभिनेता ऋतिक रोशन और उनके परिवार की भी तारीफ की है।  लता मंगेशकर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'नस्कार, आज महान संगीतकार रोशन जी की जयंती हैं। इनका संगीत बहुत मधुर होता था। हमारे और इनके पारिवारिक संबंध थे। मैं इनकी याद को नमन करती हूं। रोशन जी के संगीत में गाया मेरा एक पंसदीदा गीत आप सभी के लिए।' इस ट्वीट के साथ लता मंगेशकर ने अपना शानदार गाना 'रहे ना रहे हम' साझा किया। वहीं अपने दूसरे ट्वीट में लता मंगेशकर ने अभिनेता ऋतिक रोशन की तारीफ की। जिसपर ऋतिक ने आभार व्यक्त किया है। 

ऋतिक रोशन की तारीफ करते हुए लता मंगेशकर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'नमस्कार ऋतिक, आपका काम मुझे बहुत अच्छा लगता है, आपके परिवार को मैं हमेशा अपना परिवार समझती हूं। मैं हर साल रोशन जी की जयंती और पुण्यतिथि पर उनके बारे में लिखती हूं। वह सच में एक बहुत बड़े संगीतकार थे।' गायिका के इस ट्वीट पर ऋतिक रोशन ने उनका शुक्रिया अदा किया। 

 

टॅग्स :लता मंगेशकरऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी के नौवीं कक्षा के बच्चे पढ़ेंगे, लता मंगेशकर के जीवन संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो