लाइव न्यूज़ :

हॉलीवुड का #MeToo बॉलीवुड से होते हुए पहुंचा मॉलीवुड, मलयालम अभिनेता मुकेश पर लगे गंभीर आरोप

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: October 9, 2018 19:11 IST

#MeToo: बॉलीवुड में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाए। हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिसा मिलानो ने अक्टूबर 2017 में #MeToo हैशटैग के साथ अपने संग हुए यौन शोषण की बात सार्वजनिक की थी।

Open in App

तिरुवनन्तपुरम, नौ अक्टूबर: मलयाली अभिनेता से सांसद बने मुकेश भी देश में चल रहे ‘मी टू‘ अभियान की चपेट में आ गए हैं। बॉलीवुड की एक महिला कास्टिंग डायरेक्टर ने आरोप लगाया है कि वर्ष 1999 में एक टेलीविजन शो की शूटिंग के दौरान मुकेश ने उनके साथ बदसलूकी की थी।

टेस जोसेफ ने मंगलवार को ट्विटर पर घटना की जानकारी देते हुए बताया कि धारावाहिक ‘कोटीस्वरन’ की शूटिंग के दौरान ‘गॉड फादर’ के अभिनेता ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था।

‘मी टू’ अभियान का हिस्सा बनते हुए टेस ने ट्वीट किया, ‘‘19 वर्ष लगे लेकिन मेरी कहानी यहां हैं....’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं 20 वर्ष की थी, ‘कोटीस्वरन’ का निर्देशन कर रही थी जब मलयालम मेजबान मुकेश ने मुझे कई बार अपने कमरे में बुलाया और मेरा कमरा बदलवा कर अपने पास वाला भी करवा दिया।’’ 

उन्होंने लिखा, ‘‘मेरे उस समय के बॉस डेरेक ओ'ब्रायन ने मुझ से कई घंटो तक बात की और मुझे दूसरी उड़ाऩ (फ्लाइट) से ही वहां से भेज दिया। इस बात को 19 वर्ष हो गए, डेरेक शुक्रिया।’’ 

टेस ने उनका कमरा बदलने के लिए पांच सितारा होटल के कर्मचारियों पर भी निशाना साधा। टेस ‘लायन’, ‘लाइफ ऑफ पाई’ और ‘द नेमसेक’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

बॉलीवुड में #MeToo की शुरुआत

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने पिछले महीने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषणा का आरोप लगाकार बॉलीवुड में मी टू मूवमेंट की शुरुआत की। नाना पाटेकर ने सभी आरोपों से इनकार किया।

पाटेकर के बाद क्वीन फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल पर फैंटम फिल्म्स की एक पूर्व कर्मचारी ने यौन शोषणा का आरोप लगाया। इसके बाद रजत कपूर, आलोक नाथ, वरुण ग्रोवर, चेतन भगत, प्रशांत झा, एमजे अकबर जैसे अभिनेताओं, लेखकों और नेताओं पर मी टू के तहत यौन शोषण के आरोप लगे।

हॉलीवुड में #MeToo की शुरुआत

हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिसा मिलानो ने अक्टूबर 2017 में #MeToo हैशटैग के साथ अपने संग हुए यौन शोषण की बात सार्वजनिक की थी। एलिसा का ट्वीट वायरल हो गया और पूरी दुनिया में लाखों खासो-आम महिलाओं ने इस हैशटैग के साथ अपने संग हुए शोषण की बात सार्वजनिक की। हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वी वाइंस्टाइन, अभिनेता केविन स्पेसी जैसे बड़े लोगों पर यौन शोषण के आरोप लगे। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :# मी टूनाना पाटेकरविकास बहल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीहाथ जोड़ कर नाना पाटेकर ने मांगी माफी

बॉलीवुड चुस्कीफैन को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद नाना पाटेकर ने दी सफाई; शख्स से मांगी माफी, कहा- "गलती हो गई..."

बॉलीवुड चुस्कीVideo: नाना पाटेकर ने प्रशंसक को मारा थप्पड़, बनारस की जनता में भारी आक्रोश, जानिए पूरा मामला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?