लाइव न्यूज़ :

Happy Holi: शहनाज गिल से लेकर भारती सिंह तक, टीवी के इन सितारों ने फैंस को दी होली की बधाई-जानिए किसने क्या कहा?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 10, 2020 12:34 IST

TV Celebs Holi 2020: टीवी स‍ितारे अपने फैन्स को होली की शुभकामनाएं देने में पीछे नहीं रहे हैं। सेलेब्स ने अपनी होली फोटोज शेयर करते हुए फैंस को बधाईयां दी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस‍ितारों से लेकर आम लोग तक देशभर में होली मना रहे हैं।टीवी स‍ितारे अपने फैन्स को होली की शुभकामनाएं देने में पीछे नहीं रहे हैं।

होली का त्योहार इस साल 10 मार्च को मनाया जा रहा है। ये रंगों का त्योहार खुशियों से भरा होता है। इस दिन लोग एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर बधाई देते हैं। हर कोई इस त्योहार में खुशी में झूम जाता है। ऐसे में ये खास दिन बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी बहुत खास होता है। बॉलीवुड के स‍ितारे भी होली मनाने में पीछे नहीं हैं। तमाम टीवी स‍ितारों ने अपनी फोटोज शेयर कर फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल की नायरा यानी शिवांगी जोशी ने होली की बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। शिवानी टंकसले ने अपनी रंग से सराबोर फोटो शेयर कर फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि शिवानी टीवी सीरियल्स के अलावा वेब सीरिज में भी नज़र आ चुकी हैं। टीवी एक्ट्रेस शरगुन मेहता ने 'बलम पिचकारी' गाने पर डांस करते हुए फैंस को होली की बधाई दी।  शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 की अपनी फोटो शेयर करते हुए फैंस को होली दी शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि शहनाज टॉप 3 तक पहुंची थीं।   टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने होलिका दहन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टेटस शेयर किया। बता दें कि काम्या ने कुछ दिनों पहले ही ब्वॉयफ्रेंड संग शादी की है।

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपनी होली की फोटोज शेयर कर फैंस को बधाई दी है। बता दें कि रश्मि हाल ही में 'बिग बॉस 13' में नज़र आई थीं। कॉमेडियन भारती सिंह ने वीडियो शेयर कर फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सभी को हैप्पी होली.. होली जैसे रंग आपकी लाइफ में ऐसे ही रंग-बिरंगी खुशियां आती रहें।'​

टॅग्स :होली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारतHoli 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर 

भारतHoli 2026: आज दिल्ली मेट्रो से नमो भारत तक बदला समय, जानें कब से मिलेगी सर्विस

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया