देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर देश में दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 1 लाख 45 हजार से भी ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में प्रवासी मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रवासियों को घर पहुंचाने के जहां सरकार कई कदम उठा रही है, तो वहीं लोग पैदल सैकड़ों मील चल कर घर जाने का तैयार हैं। ऐसे में जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने गृह मंत्रालय पर भी निशाना साधा है।
अपने ट्वीट में जावेद अख्तर ने लिखा कि जहां देश कोरोना और इससे जुड़ी अन्य समस्याओं से जूझ रहा है तो वहीं गृह मंत्रायल सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को गिरफ्तार करने में व्यस्त है। जावेद अख्तर का यह ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने अपने ट्वीट में लिखा, जबकि एक तरफ राष्ट्र कोरोना और इससे हुई अन्य समस्याओं, जैसे प्रवासियों का पलायन, बेरोजगारी और भूखमरी से जूझ रहा है। हमारा गृह मंत्रालय दैनिक आधार पर उन लोगों को गिरफ्तार करने में व्यस्त है, जिन्होंने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उनकी प्राथमिकताएं शेष भारत से बिल्कुल अलग हैं।
बता दें कि फरवरी माह में दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एंटी सीएए प्रोटेस्ट में भाग लेने के लिए जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के दो छात्रों को बीते शनिवार गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा कई छात्रों को भी गिरफ्तार किया गया था।
जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जावेद हर एक सामाजिक और राजनीतिक विचार पर खुलकर रखते नजर आते हैं। कई बार अपने ट्वीट्स के कारण लेखक ट्रोल्स के हत्थे भी चढ़ जाते हैं।