लाइव न्यूज़ :

ब्रीद’ से वेब सीरीज में कदम रखेंगे अभिषेक बच्चन, इस बड़े स्टार को किया रिप्लेस

By भाषा | Updated: December 16, 2018 04:28 IST

अभिषेक बच्चन अमेजन प्राइम वीडियो की मूल वेब सीरीज ‘ब्रीद’ के दूसरे सीजन में मुख्य भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके साथ ही वह इस नये डिजिटल प्लेटफॉर्म की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

Open in App

 अभिषेक बच्चन अमेजन प्राइम वीडियो की मूल वेब सीरीज ‘ब्रीद’ के दूसरे सीजन में मुख्य भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके साथ ही वह इस नये डिजिटल प्लेटफॉर्म की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। 

आर माधवन अभिनीत ‘‘ब्रीद’’ और नेटफ्लिक्स की सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत ‘‘सैक्रेड गेम्स’’ के सफल होने के बाद बॉलीवुड से कई कलाकार धीरे-धीरे इस माध्यम की तरफ रुख कर रहे हैं, जिसमें सबसे ताजा एंट्री अभिषेक बच्चन की हुई है।

इसको लेकर अभिषेक बच्चन ने कहा कि स्ट्रीमिंग सर्विस वर्तमान में सबसे ज्यादा आकर्षक माध्यम है और वह इसका हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

अभिषेक ने पीटीआई से कहा, ‘‘‘ब्रीद’ में एक चीज जिसने मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित किया वह है कहानी का विवरण और बारीकियां। स्ट्रीमिंग माध्यम में ही यह संभव है, जिसमें दर्शकों के साथ जुड़ने का समय परंपरागत फीचर फिल्म के मुकाबले लगभग चार गुना है।’’ 

सीरीज के दूसरे सीजन का निर्माण एबंडेंटिया एंटरटेनमेंट कर रहा है, जिसका निर्देशन मयंक शर्मा करेंगे, जिन्होंने इसके पहले सीजन का भी निर्देशन किया था। अमित साध इस सीजन में भी नजर आयेंगे।

अभिषेक भविष्य में इस तरह की वेब सीरीज का निर्माण भी करना चाहेंगे। अब माधवन के फैंस उन्हें दोबारा इसके सीक्वल में नहीं देख पाएंगे।

टॅग्स :अभिषेक बच्चनवेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया