लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा करना चाहती हूं, भले ही राजनीति में आने की जरूरत क्यों न पड़े, कंगना रनौत ने कहा, जानें क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2022 21:17 IST

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कंगना रनौत  ने 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले शिमला में निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों की भलाई के लिए काम करने का मौका मिलता है तो यह उनके लिए गर्व की बात होगी।अगर सरकार मेरी भागीदारी चाहती है, तो मैं हर प्रकार की भागीदारी के लिए पूरी तरह से तैयार रहूंगी।कंगना ने कहा था कि पेशेवर रूप से राजनीति में आने की उनकी कोई योजना नहीं है क्योंकि उनका ध्यान अपने फिल्मी करियर पर है।

नई दिल्लीः फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को कहा कि वह हर तरह से हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा करना चाहती हैं, भले ही उन्हें राजनीति में आने की जरूरत क्यों न पड़े। मनाली की रहने वाली अभिनेत्री ने कहा कि अगर उन्हें अपने गृह राज्य के लोगों की भलाई के लिए काम करने का मौका मिलता है तो यह उनके लिए गर्व की बात होगी।

 

35 वर्षीय कंगना ने कहा, ‘‘जो भी स्थिति होगी... अगर सरकार मेरी भागीदारी चाहती है, तो मैं हर प्रकार की भागीदारी के लिए पूरी तरह से तैयार रहूंगी... अगर हिमाचल प्रदेश के लोग मुझे अपनी सेवा का मौका देते हैं तो यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी, निश्चित रूप से, यह मेरा सौभाग्य होगा।’’

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ने 12 नवंबर को राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले शिमला में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। राज्य में मतगणना आठ दिसंबर को होगी। इस महीने की शुरुआत में कंगना ने कहा था कि पेशेवर रूप से राजनीति में आने की उनकी कोई योजना नहीं है क्योंकि उनका ध्यान अपने फिल्मी करियर पर है।

कार्यक्रम के दौरान ‘मणिकर्णिका’ की अभिनेत्री से अमेरिकी अरबपति एलन मस्क द्वारा हाल में ट्विटर के अधिग्रहण के बारे में भी पूछा गया और यह भी कि क्या वह निकट भविष्य में सोशल मीडिया के इस मंच पर वापस आना चाहेंगी।

नियमों के बार-बार उल्लंघन विशेष रूप से ‘‘नफरत फैलाने वाले आचरण और अपमानजनक व्यवहार’’ की नीति उल्लंघन के आरोप में पिछले साल मई में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने कंगना के ट्विटर अकाउंट को बंद कर दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक साल ट्विटर पर रही और ट्विटर मुझे एक साल भी बर्दाश्त नहीं कर सका...

मैंने मई में इंस्टाग्राम पर एक साल पूरा कर लिया है और मुझे पहले ही तीन चेतावनियां मिल चुकी हैं। इसलिए मैंने कहा कि मैं इंस्टाग्राम का उपयोग नहीं करूंगी। मेरी टीम ने संभाल लिया है और अब सब कुछ अच्छा है। किसी को इससे कोई समस्या नहीं है।’’

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022कंगना रनौतBJPआम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया