लाइव न्यूज़ :

आप रोई थीं, ये खबर मानहानि कैसे, शिल्पा शेट्टी की याचिका पर हाईकोर्ट ने पूछा- पुलिस सूत्रों के हवाले से की गई रिपोर्टिंग...

By अनिल शर्मा | Updated: July 30, 2021 17:37 IST

हाईकोर्ट ने वकील से ये भी कहा है कि आपके क्लाइंट के पति के खिलाफ एक मामला है और इसमें यह अदालत किसी भी तरह से हस्तक्षेप नहीं करेगी। आप का क्लाइंट कोई भी हो सकते हैं, लेकिन मानहानि के लिए एक कानून है।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने कहा- अदालत बैठ कर जांच करेगी कि हर एक कहानी के लिए मीडिया हाउस किन स्रोतों का हवाला देते हैं पुलिस सूत्रों के हवाले से अगर मीडिया खबर चला रहा है कि तो वो गलत कैसे हैः हाईकोर्ट कोर्ट ने कहा- जो पुलिस सूत्रों के आधार पर रिपोर्ट की गई है, मानहानिकारक नहीं है

मुंबईः पोर्नोग्राफी मामले में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी हुई तो बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी जांच के दायरे में आईं और उनसे भी क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की। यह खबर तमाम समाचार पत्रों से लेकर टीवी और डिजिटल में प्रसारित हुईं। चूंकि इस मामले में सीधे-सीधे शिल्पा के पति राज कुंद्रा को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है, ऐसे में शिल्पा भी लगातार खबरों में बनी हुई हैं। इसी को लेकर शिल्पा ने कई मीडिया हाउस के ख़िलाफ़ मानहानि का दावा किया है।

शिल्पा द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री से सवाल किया कि पुलिस सूत्रों के हवाले से अगर मीडिया खबर चला रहा है कि तो वो गलत कैसे है। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस जीएस पाटिल ने कहा कि पुलिस सूत्र ने जो कहा है उस पर मीडिया में आई कोई रिपोर्ट कभी भी मानहानि नहीं होती है। इसके साथ ही ये भी कहा कि आपकी मुवक्किल का रोना कैसे एक मानहानि करने वाली खबर है?

हाईकोर्ट ने वकील से ये भी कहा है कि आपके क्लाइंट के पति के खिलाफ एक मामला है और इसमें यह अदालत किसी भी तरह से हस्तक्षेप नहीं करेगी। आप का क्लाइंट कोई भी हो सकते हैं, लेकिन मानहानि के लिए एक कानून है। 

वहीं शिल्पा शेट्टी के वकील बीरेंद्र सराफ ने अदालत से एक आदेश पारित करने की गुजारिश की। कहा- मीडियो जो रिपोर्ट छाप रहा है वो उनके बच्चों को प्रभावित करती हैं। उसके रोने के बारे में रिपोर्ट, से पता चलता है की वो ह्यूमन हैं। इस पर कोर्ट ने पूछा- अब क्या आप उम्मीद करते हैं कि अदालत बैठ कर जांच करेगी कि हर एक कहानी के लिए मीडिया हाउस किन स्रोतों का हवाला देते हैं? कोर्ट ने कहा कि किसी ऐसी चीज के बारे में जो पुलिस सूत्रों के आधार पर रिपोर्ट की गई है, मानहानिकारक नहीं है। 

 

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीराज कुंद्राबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच