लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने पति धर्मेंद्र को लेकर कही ऐसी बात, जानकर बेटी ईशा देओल भी रह गईं हैरान

By अमित कुमार | Updated: March 17, 2020 17:37 IST

कपिल के शो पर हेमा मालिनी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातों को शेयर करती नजर आएंगी। कपिल के शो पर हेमा मालिनी ने पति धर्मेंद्र से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया।

Open in App
ठळक मुद्देहेमा और ईशा का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हेमा मालिनी अपनी बेटी ईशा देओल के साथ इस वीकेंड 'द कपिल शर्मा शो' पर पहुंचेगी।

बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी अपनी बेटी ईशा देओल के साथ इस वीकेंड 'द कपिल शर्मा शो' पर पहुंचेगी। इस दौरान हेमा मालिनी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातों को शेयर करती नजर आएंगी। कपिल के शो पर हेमा मालिनी ने पति धर्मेंद्र से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। हेमा ने बताया कि कैसे एक बार वह धर्मेंद्र से बातें करते-करते सो गई थीं। 

हेमा की बात सुनकर बगल में बैठी ईशा देओल भी हैरान नजर आईं। हालांकि, उन्होंने कुछ देर अपनी मां की ओर हैरानी भरी नजरों से देखा और फिर खुद इस बारे में बात करने लगी। ईशा कपिल को बताती हैं कि एक बार पापा धर्मेंद्र मम्मी से बातें कर रहे थे और मम्मी बात करते-करते खर्राटें भरने लगीं। ईशा की बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। 

हेमा ने इसके बाद कहा, 'प्यार की बात भी एक हद तक ही अच्छी लगती है। रात भर शूटिंग की वजह से मुझे नींद आ रही थी तो मैं थककर सो गई थी। मुझे फोन पर वैसे भी ज्यादा बात करना पसंद नहीं है।' हेमा की बात को सही ठहराते हुए ईशा देओल कहती हैं कि हां मुझे भी ज्यादा फोन पर बात करना पसंद नहीं है। हम मां-बेटी में काफी चीजें कॉमन है। हेमा और ईशा का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

टॅग्स :द कपिल शर्मा शोहेमा मालिनीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच