लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में भर्ती हैं लता मंगेशकर, एक्ट्रेस ने ट्वीट करके स्वर कोकिला के लिए मांगी दुआ, कहा- 'भगवान उन्हें इस संकट से बाहर निकाले'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 12, 2019 12:46 IST

लता मंगेशकर के चाहने वालों के लिए एक दुख देने वाली खबर सामने आई है। उनकी कोकिला इन दिनों सांस की तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती हैं

Open in App
ठळक मुद्देहेमा मालिनी ने आज सुबह ट्वीट किया और लता के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांगी।सुर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें सोमवार तड़के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

सुर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें सोमवार तड़के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। रविवार देर रात 2 बजे लता जी को सांस लेने की तकलीफ हुई थी। जिसके बाद उनके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ऐसे में लता मंगेशकर की सेहत पर ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने ट्वीट किया है।  हेमा मालिनी के ट्वीट के मुताबिक लता जी की हालत क्रिटिकल है।

हेमा मालिनी ने आज सुबह ट्वीट किया और लता के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांगी।हेमा मालिनी ने लिखा है- लता मंगेशकर जी के लिए प्रार्थना, जो अस्पताल में भर्ती हैं और खबर है कि उनकी हालत गंभीर है । भगवान उन्हें इस संकट से बाहर निकलने की शक्ति दें जिससे वो हमारे बीच बनी रहें। राष्ट्र की भारत रत्न, भारत की कोकिला लता जी के लिए दुआ करती हूं।'

एक वेबसाइट के अनुसार लता की बहन ऊषा मंगेशकर मे कहा है कि लता दीदी अब 90 की हो गई हैं। अब वह ठीक हैं। डॉक्टरों ने हमसे कहा है कि हम उन्हें घर ले जा सकते हैं।  लेकिन हमने उनकी उम्र देखते हुए  एक दो दिन अस्पताल में ही रखने का फैसला लिया है।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को 90 वर्ष की हुईं गायिका की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, “उन्हें तड़के दो बजे अस्पताल लाया गया था। उनकी हालत नाजुक थी और वह आईसीयू में एडमिट थीं।”

केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज देने वालीं मंगेशकर को 2001 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

टॅग्स :लता मंगेशकरहेमा मालिनी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारमथुरा वृंदावन नगर निगमः ‘मेरो मथुरा’ ऐप की शुरुआत?, जानिए फायदे

भारतयूपी के नौवीं कक्षा के बच्चे पढ़ेंगे, लता मंगेशकर के जीवन संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल