लाइव न्यूज़ :

'वहां जो हो रहा है, दुखद है', अफगानिस्तान में शूटिंग के दिनों को याद करते हुए बोलीं हेमा मालिनी

By अनिल शर्मा | Updated: August 17, 2021 15:50 IST

हेमा मालिनी ने उस अनुभव को साझा करते हुए लिखा, 'एक खुशहाल और शांत देश अफगानिस्तान के साथ जो हो रहा है वह दुखद है। 'धर्मात्मा' में मैंने एक घुमंतू लड़की की भूमिका निभाई थी जिसकी पूरी शूटिंग अफगानिस्तान में हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देहेमा मालिनी ने धर्मात्मा की शूटिंग अफगानिस्तान में ही की थीफिल्म के हीरो और निर्देशक फिरोज खान थेधर्मात्मा बॉलीवुड की पहली फिल्म थी जिसकी शूटिंग अफगानिस्तान में की गई थी

मुंबईः तालिबानी (Talibanis) कब्जे के बाद अफगानिस्तान (Afghanistan) पर पूरी दुनिया की नजर है। वहां के नागरिकों, खासकरके महिलाओं, बच्चों को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। बॉलीवुड (Bollywodd) के कई दिग्गजों ने भी अपनी चिंता व्यक्त की है। कई सितारों ने अफगानिस्तान के हालात पर दुख जताया। बीजेपी सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) ने भी दुख अफगानिस्तान के हालात पर चिंता जाहिर करते हुए लिखा है कि अफगानिस्तान के साथ जो हो रहा है वह दुखद है।

हेमा मालिनी ने उस अफगानिस्तान को याद किया जहां करीब 46 साल पहले अपनी फिल्म धर्मात्मा की शूटिंग की थी। धर्मात्मा में मुख्य भूमिका में हेमा मालिनी और फिरोज खान थे। फिरोज खान ने ही इस फिल्म का निर्देशन भी किया था। इस फिल्म का गाना- क्या खूब लगती हो, बड़ी सुंदर दिखती हो, अफगानिस्तान में ही शूट किया गया था।

हेमा मालिनी ने उस अनुभव को साझा करते हुए लिखा, 'एक खुशहाल और शांत देश अफगानिस्तान के साथ जो हो रहा है वह दुखद है। 'धर्मात्मा' में मैंने एक घुमंतू लड़की की भूमिका निभाई थी जिसकी पूरी शूटिंग अफगानिस्तान में हुई थी। मैंने अपने माता-पिता के साथ वहां काफी अच्छा वक्त गुजारा था और फिरोज खान ने हमारा काफी ख्याल रखा था।'

वहीं ईटाइम्स से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा है कि मैं जिस काबुल को जानती थी वह बहुत खूबसूरत था और वहां का मेरा अनुभव बहुत अच्छा था।उन दिनों को याद करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि हम काबुल हवाई अड्डे पर उतरे थे, जो उस समय मुंबई हवाई अड्डे जितना छोटा था।  हम पास के एक होटल में रुके थे।  हमने अपनी शूटिंग के लिए बामियान और बंद-ए-अमीर जैसे जगहों की जर्नी की और वापस लौटते समय हमने लंबे कुर्तों और दाढ़ी वाले इन लोगों को देखा, जो तालिबानियों की तरह दिखते थे। उस समय अफगानिस्तान में रूसी भी एक ताकत थे।

हेमा मालिनी ने कहा कि अफगानिस्तान के नागरिकों के लिए चिंतित हैं। बकौल हेमा मालिनी- मुझे नहीं पता कि तालिबानी उस जगह पर क्या करने जा रहे हैं। पता नहीं इस देश की जनता का क्या होगा। अन्य राष्ट्रों को तुरंत उनकी मदद करनी चाहिए और मुझे पता है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  निश्चित रूप से उनकी मदद करेंगे।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में सबसे पहले शूटिंग फिरोज खान ने की थी।  करीब 46 साल पहले फिरोज खान ने अपनी फिल्म धर्मात्मा की शूटिंग अफगानिस्तान में ही की थी। अफगानिस्तान में फिल्माई जानेवाली यह  बॉलीवुड की पहली फिल्म थी।

टॅग्स :हेमा मालिनीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल