लाइव न्यूज़ :

#MeToo:आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान का खुलासा, मेरे साथ हुई थी रेप की कोशिश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 24, 2018 16:06 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार आलिया भट्ट की मां और अपने जमाने की अभिनेत्री सोनी राजदान में भी खुद के साथ हुए यौन उत्पीड़न को लेकर बात कही है।

Open in App

#MeToo कैंपेन में एक के बाद एक सितारा खुलासा कर रहा है। अब  बॉलीवुड सुपरस्टार आलिया भट्ट की मां और अपने जमाने की अभिनेत्री सोनी राजदान में भी खुद के साथ हुए यौन उत्पीड़न को लेकर बात कही है। हालांकि उन्होंने व्यक्ति का नाम नहीं लिया जिसने उनके साथ उस तरह की ओछी हरकत की थी।लेकिन उन्होंने बताया कि किसी ने उनका रेप करने की कोशिश की थी।

हाल ही में ' द क्विंट को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें काम मांगने के लिए यौन उत्पीड़न का सामना नहीं करना पड़ा लेकिन उन्होंने एक वाक्या बताया जिसमें वह एक फिल्म शूट पर थीं और उन्होंने दावा किया, 'किसी ने मेरा रेप करने की कोशिश की थी। लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए थे। 

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने बारे में बताने से डरती हैं तो कृपया उनके बारे में कोई धारणा न बनाएं।' रिपोर्ट में उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने इस घटना की शिकायत कभी क्यों नहीं की। 

वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक, वह इस घटना पर इसलिए चुप रहीं क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि उस व्यक्ति का परिवार यह जानें और पीड़ा से गुजरे। उन्होंने बताया कि वह सिर्फ इसलिए चुप रहीं क्योंकि उन्हें लगा कि अगर उन्होंने मुंह खोला तो वह इंसान बहुत मुश्किल में आ जाएगा क्योंकि उसकी पत्नी और छोटे बच्चे भी थे। 

बॉलीवुड में एक के बाद एक सितारे पर मीटू के तरह यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं। वहीं, हाल ही में अनु मलिक को रियलटी शो इंडियन आयडल से बाहर तक होना पड़ा है।

टॅग्स :आलिया भट्ट# मी टूसोनी राजदान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीआलिया भट्ट की पूर्व पीए वेदिका शेट्टी को अभिनेत्री से 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?