लाइव न्यूज़ :

तापसी पन्नू , विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे स्‍टारर फिल्‍म 'हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर हुआ रिलीज , फिल्म नेटफ्लिक्स पर 2 जुलाई को रिलीज की जाएगी

By वैशाली कुमारी | Updated: June 11, 2021 17:39 IST

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu), विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) स्‍टारर फिल्‍म 'हसीन दिलरुबा' (Haseen Dillruba) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में  लव ट्रायंगल, खूनी प्रेम कहानी, सस्पेंस, थ्रिलर दिखाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म नेटफ्लिक्स पर 2 जुलाई को रिलीज की जाएगी.कनिका ढिल्लन ने इस फिल्म की रिलीज डेट सितंबर 2020 तय की गई थी. प्रोडक्शन काम में देरी के कारण यह फिल्म  अक्टूबर 2020 में बनकर तैयार हुई थी.

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu), विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) स्‍टारर फिल्‍म 'हसीन दिलरुबा' (Haseen Dillruba) का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

ट्रेलर में  लव ट्रायंगल, खूनी प्रेम कहानी, सस्पेंस, थ्रिलर दिखाया गया है। तापसी पन्नू इस सस्‍पेंस थ्रिलर की शुरुआत में विक्रांत मैसी से पूछती हैं कि आपने दिनेश पंडित की किताब पढ़ी है? क्या लिखते हैं, छोटे-छोटे शहरों में बड़े-बड़े कतल करा देते हैं, पता ही नहीं चलता.  प्यार मोहबात रोमांस के साथ साथ दोनों की शादी दिखाई जाती है.

मगर  इसके बाद तापसी के घर में ब्लास्ट होता है जिसमें विक्रांत की मौत दिखाई जाती है.और फिर एंट्री होती है हर्षवर्धन राणे जिन्हें तापसी पन्नू के लवर के रूप में दिखाया गया है. यहां से कहानी बढ़ती है और पुलिस तापसी से पूछताछ करती हैं. इसके बाद उनकी जिंदगी के कई पहलुओं का खुलासा होता है. इसके साथ तापसी और हर्षवर्धन राणे के बीच लव मेकिंग सीन्स भी दिखाए गए है.

विक्रांत मैसी की मौत के बाद से ही हर्षवर्धन राणे गायब हो जाते है. पुलिस भी इसी एंगल पर जांच कर रही थी की तपसी और उनके लवर ने मिलकर विक्रांत मैसी का कतल किया है . ट्रेलर में आप को देखने को मिलेगा कि फिल्म मे  अलग-अलग शेड्स में दिखाने की कोशिश की गई है. 

हसीन दिलरूबा  सस्पेंस और थ्रिलर से भरी है, साथ ही इसमें डायलॉग्स काफी जबरदस्त लिखे गए हैं. ट्रेलर की ख़ास बात ये है की ये आपको बांधे रखेगा वहीं तीनों की एक्टिंग कमाल की लग रही है. स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन बहुत शानदार है.विनिल मैथ्यू के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आनंद एल रॉय की प्रोडक्शन येलो पेज के बैनर तले प्रड्यूस किया गया है.

कनिका ढिल्लन ने इस फिल्म की रिलीज डेट सितंबर 2020 तय की गई थी. हालांकि कोरोना की वजह से पोस्ट प्रोडक्शन काम में देरी के कारण यह फिल्म  अक्टूबर 2020 में बनकर तैयार हुई थी. फिल्म नेटफ्लिक्स पर 2 जुलाई को रिलीज की जाएगी.

टॅग्स :तापसी पन्नूविक्रांस मैसीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!