लाइव न्यूज़ :

हैप्पी बर्थडे सुनील शेट्टी: डेब्यू फिल्म में बड़ी-बड़ी हीरोइनों ने साथ काम करने से कर दिया इनकार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 11, 2018 08:56 IST

Happy Birthday Suniel Shetty: बॉलीवुड में अन्ना नाम से मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी का आज (11 अगस्त) जन्मदिन है। अपने डायलॉग बोलने के खास अंदाज के लिए जाने जाने वाले सुनील शेट्टी 57 साल के हो गए हैं।

Open in App

बॉलीवुड में अन्ना नाम से मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी का आज (11 अगस्त) जन्मदिन है। अपने डायलॉग बोलने के खास अंदाज के लिए जाने जाने वाले सुनील शेट्टी 57 साल के हो गए हैं। सुनील को अब  फिल्म इंडस्ट्री में 26 साल से ज्यादा का समय हो गया है। बीते एक लंबे समय से उन्होंने फिल्मों काम करना पहले के मुकाबले थोड़ा सा कम कर दिया है लेकिन फिर भी वह आज भी लोगों दिलों की धड़कने बढा़ देते हैं।

बॉलीवुड में एंट्री

सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में साल 1992 में एंट्री की थी। उन्होंने फिल्म बलवान से एंट्री की थी। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के अपोजिट दिव्या भारती मुख्य किरदार नजर आई थीं। ये फिल्म पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी। बस इस एक फिल्म के साथ ही वह पर्दे पर रातों रात सुपर स्टार बन गए। इसके बाद उन्होंने फिर कभी पीछे पलटकर नहीं देखा। 

कोई अभिनेत्री नहीं करना चाहती थी काम

कहते हैं सुनील के साथ बलवान के लिए जब अभिनेत्रियों की खोज की जा रही थी तो कोई भी उस जमाने की अच्छी एक्ट्रेस उनके साथ काम करने को तैयार नहीं थीं। हर किसी के मान करने के बाद न्यूकमर के साथ काम करने के लिए मेकर्स ने दिव्या से कहा तो वह तैयार हो गईं और दोनों की जोड़ी ने पर्दे पर धमाल मचा दिया।

अक्षय से हुआ विवाद

अक्षय और सुनील ने एक साथ ना जाने कितनी बेहतरीन फिल्में दी हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब सुनील अक्षय से खफां हो गए थे। कहते हैं अक्षय कुमार ने सुनील शेट्टी का एक अहम सीन फिल्म मोहरा से कट करवा दिया था। कहा जाता है जब इस बात का पता सुनील को लगा था तो वह अक्षय से खासा नाराज हो गए थे और बातचीत तक बंद कर दी, लेकिन बाद में अक्षय की पहल के बाद दोनों में फिर से वही दोस्ती हुई थी।

कमाते हैं करोड़ों

सुनील भले की आज कल खुद को पर्दे से थोड़ा दूर रखते हों लेकिन फिर भी उनकी कमाई सालाना करोड़ों में है। सेलिब्रिटी डॉय कॉम रिपोर्ट के मुताबिक सुनील शेट्टी की  कमाई सालामा में करीब 100 करोड़ है। सुनील शेट्टी के कई होटल्स, रेस्टोरेंट्स और फैशन बुटीक है जो कि जिनकी कुल कमाई करीब 100 करोड़ रुपए है।

खुद का प्रोडक्शन हाउस

सुनील शेट्टी पॉपकॉर्न मोशन पिक्टर्स के नाम से प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं। उनके बैनर तले अब तक कई फिल्में पर्दे पर रिलीज हो चुकी हैं। रक्त, भागम भाग और खेल उनके प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों से से एक हैं। फिल्मों में सुनील शेट्टी का मुंह में तीली चबाने वाला स्टाइल बहुत फेसम था। सुनील शेट्टी की ज्यादातर फिल्मों में उनका यह स्टाइल लोगों को देखने को मिला है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल