लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: सोनम कपूर से है रणवीर सिंह का फैमिली कनेक्शन, जानें कुछ अनछुई बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 6, 2018 07:28 IST

रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। वह एक बिजनेस वाले परिवार से आते हैं।

Open in App

अपने अभिनय का लोहा मजवाने वाले रणवीर सिंह का जन्मदिन है। आज के दौर के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। वह एक बिजनेस वाले परिवार से आते हैं। अपनी पहली ही फिल्म बैंड बाजा बाराज से उन्होंने अपने अभिनय का जादू फैंस पर बिखेर दिया था। वे एक ऐसे एक्टर हैं जिसने सबसे ज्यादा अलग अलग तरह की फिल्में की हैं। आइए आज रणवीर के जन्मदिन पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें-

-  रणवीर डांस और एक्टिंग के जबरदस्त शौकीन हैं। वह बचपन से ही डांस करके सभी का मनोरंजन करना पसंद करते थे।- फिल्मों में आने से पहले रणवीर सिंह फिल्मों में आने से पहले एक कॉपीराइटर थे, उन्होंने O&M और J. Walter Thompson जैसी शीर्ष एडवरटाइजिंग एजेंसी में काम भी किया है।- सोनम कपूर की मम्मी का सरनेम भी शादी से पहले भावनानी था और मम्मी की तरफ से ही रणवीर सिंह सोनम कपूर के कजिन भाई हैं। वह सोनम की मौसी के बेटे हैं और वह सोनम को बहन की तरह से मानते हैं।-रणवीर सिंह ने खुद बता है कि उन्होंने अपने नाम से भावनानी इसलिए हटा दिया है क्योंकि उन्हें लगता है इसके साथ उनका नाम बहुत अधिक लंबा था और फिल्म इंडस्ट्री में इस नाम के साथ उन्हें एक ब्रांड नेम के तौर पर कम अहमियत मिलती। - बॉलीवुड में आने से पहले जब वह एस्सिटेंट काम कर रहे थे तो उन्होंने सेट पर लोगों को चाय भी पिलाई है।- रणवीर की चॉकलेट और खासतौर से मीठी चीजें कमजोरी हैं। वह खाने के बाद कुछ न कुछ मीठा खाते हैं। परंतु जब उन्हें किसी  रोल के लिए डाइट में बदलाव लाना होता है तब उनकी मम्मी खास ध्यान रखतीं हैं कि वह मीठा न खा पाएं। -जब रणवीर टीन एज के थे उस समय वह माधुरी दीक्षित, सोनाली बेंद्रे और रवीना टंडन को पसंद करते थे।- कहा जाता है कि अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ के लिए रणवीर सिंह को साइन किया गया था। लेकिन गोलियों की रासलीला राम लीला की शूटिंग में रणवीर व्यस्त थे इसलिए बाद में यह रोल ‘रणबीर कपूर’ ने निभाया था।- रणवीर सिंह जीवन में आइडियल डेट के विषय में तीन चीजें जरूरी मानते हैं अच्छा खाना, अच्छा संगीत और अच्छी बातें। - एक्टिंग के अलावा रणवीर को फुटबाल, थियेटर और क्रिएटिव राइटिंग पसंद है साथ ही वह अपना खाली समय रणवीर डीवीडी देखते हुए, वीडियो गेम खेलते हुए और दोस्तों के साथ बिताते हैं। -रणवीर को नॉनवेज डिश बनाना बहुत पसंद है। उनका मानना है कि सही मात्रा में बटर का इस्तेमाल करने से हर चीज स्वादिष्ट लगती है।

टॅग्स :रणवीर सिंहबर्थडे स्पेशलसोनम कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया