लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: कभी देश के लिए मेडल जीतने का राकेश ओमप्रकाश मेहरा का था सपना, जानें कुछ दिलचस्प बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 7, 2018 07:49 IST

डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा का जन्म 7 जुलाई 1963 को दिल्ली में हुआ था। राकेश के पिता नई दिल्ली स्थित एक होटल में कर्मचारी थे।

Open in App

मुंबई, 7 जुलाई: अपने डायरेक्टर से फैंस को दीवाना करने वाले राकेश ओमप्राश मेहरा का आज जन्मदिन हैं। राकेश ओमप्रकाश ने एक से एक बेहतरीन फिल्में सिनेजगत तो  दी हैं।  डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा का जन्म 7 जुलाई 1963 को दिल्ली में हुआ था। राकेश के पिता नई दिल्ली स्थित एक होटल में कर्मचारी थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली के एयर फोर्स बाल भारती स्कूल से की। 

मेडल जीतना

1982 में राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने दिल्ली में एशियन गेम्स में भाग लिया था। ये पहली बार इंडिया एशियन गेम्स की मेजबानी कर रहा था।उस समय वह 19 सालके थे जो स्विमिंग के लिए एशियन गेम्स में इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। लेकिन, होनी को कुछ और मंज़ूर था और वह स्विमिंग के लिए फाइनल राउंड में चयन नहीं हो सके। आज वह देश के बड़े फ़िल्ममेकर हैं।

एड से शुरू सफ़र

राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने अपने करियर की शुरुआत था। शुरू से ही किसी भी चीज़ को देखने का उनका एक अपना नजरिया था। उनकी यह क्वालिटी तब और बाहर आई जब वो एड इंडस्ट्री से जुड़ गए। राकेश ने अपने करियर की शुरआत साल 1986 में एक एडवरटाइजिंग वेंचर से की। एडवरटाइजिंग कंपनी के तहत उन्होंने कई बड़ी कम्पनियों के लिए सैकड़ों एड बनाये।

बिग बी के साथ फिल्म

जिस वक्त वह एड की दुनिया को जी रहे थे कि उसी बीच उनको अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का भी मौका मिला। वह बिग बी थे फैन तो थे ही लेकिन एक मुलाकात ने उनको और बड़ा फैन बना दिया । जिसके बाद साल 2001 में उन्होंने अमिताभ बच्चन को लेकर एक फ़िल्म ही बना डाली- 'अक्स। फ़िल्म में अमिताभ के अभिनय की भी खूब तारीफ़ हुई। इस फ़िल्म से राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने एक लंबी छलांग लगाई और बॉलीवुड में अपनी गहरी छाप छोड़ी।

अलग फिल्में

 'दिल्ली 6' और 'मिर्ज्या' जैसी फ्लॉप फिल्में भी ओमप्रकाश ने बनाईं, लेकिन  'भाग मिल्खा भाग' जैसी बायोपिक फ़िल्म बना कर राकेश ने एक भुला दिए गए सुपरस्टार खिलाड़ी को मानो फिर से ज़िन्दा कर दिया। फिल्म में राकेश के निर्देशन को इ्तना पसंद किया गया कि फिल्म को कई अवार्ड से भी नवाजा गया था। 

नेशनल अवार्ड विनर

आमिर खान स्टारर फिल्म ' रंग दे बसंती' ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा के जीवन को एक नया मुकाम दिया था।इस फ़िल्म ने बॉक्सऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बेहद अच्छी कमाई की। साथ ही इस फ़िल्म को फिल्मफेयर और नेशनल अवार्ड दोनों से सम्मानित किया गया। इसके अलावा इस फ़िल्म को बेस्ट फॉरिन लैंग्वेज अवार्ड से भी नवाजा गया इतना ही नहीं इसकी स्क्रीनिंग ऑस्कर में भी हुई थी।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?