लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: कभी अंगद बेदी के शादी के प्रपोजल को नेहा धूपिया ने दिया था ठुकरा, मिस यूनिवर्स से अब तक का जानें सफर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 27, 2018 09:19 IST

27 अगस्त 1980 केरला के कोच्ची में नेहा धूपिया का जन्म हुआ था। नेहा एक पंजाबी सिख परिवार में ताल्लुक रखती है और बचपन में आर्मी स्कूल में पढाई की और अपनी ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यायल से पूरी की।

Open in App

बॉलीवुड मेंअपनी एक अलग ही पहचान बनाने वाली नेहा धू्पिया आज जन्मदिन है। बॉलीवुड में नेहा अपनी पहली ही फिल्म से हॉट अवतार से सुर्खियों में बटोरने में कामयाब रही थीं। ऐसे में जब उन्हें मौका मिलता है, वो अपनी हॉट अवतार दिखाने में पीछे नहीं रहती हैं। 27 अगस्त 1980 केरला के कोच्ची में जन्म हुआ था। नेहा एक पंजाबी सिख परिवार में ताल्लुक रखती है और बचपन में आर्मी स्कूल में पढाई की और अपनी ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यायल से पूरी की। नेहा ने अब तक आइटम सांग से लेकर हर तरह के रोल फैंस के सामने पेश किए और सराहना भी बटोरी। आइए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास-

पहली मुलाकात

 नेहा धूपिया ने इन दिनों जमकर सुर्खियों में हैं। नेहा ने सबको तब चौंकाया जब सीधे अपनी शादी की फोटो पोस्ट की थीं।  नेहा और अंगद बेदी ने गुपचुप शादी की थी जिसकी तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर हंगामा मच गया था। शादी के वक्त हर किसी के मन में इन दोनों की लव स्टोरी को लेकर भी सवाल आए थे। कहते हैं कि पहली बार अंगद ने नेहा को जिम में देखा था। उस वक्त अंगद दिल्ली में अंडर 19 खेलते थे और नेहा मिस इंडिया पेजेंट की तैयारी कर रही थी।

इश्क व शादी

पहली ही मुलाकात में नेहा को जिम में देखकर अंगद अपना दिल उन पर हार बैठे थे। लेकिन तब उनका ये एकतरफा प्यार था। इस बारे में खुद अंगद ने बताया था कि  जब मैं दिल्ली में अंडर 19 क्रिकेट खेलता था तभी जिम में मैंने पहली बार नेहा को देखा था। नेहा ने छोटी सी स्कर्ट पहनी हुई थी। जिम में नेहा की रनिंग टेक्नीक को देखकर मैं काफी इंप्रेस हो गया था। उस वक्त मुझे नेहा का नाम पता नहीं था। इसके बाद दोनों की मुंबई में मुलाकात हुई और दोस्त बन गए। कहते हैं अंगद इस दोस्ती को आगे बढ़ाना चाहते थे लेकिन नेहा इसके लिए तैयार नहीं थीं, लेकिन आखिरकार एक इन नेहा को भी अंगद से प्यार हो गया। जिसके बाद नेहा और अंगद ने 10 मई साल 2018 को गुपचुप दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी कर ली थी और बाद में पोस्ट करके लोगों को खबर की। वहीं, सोशल मीडिया पर इन दोनों ने नए मेहमान के आने की खुशखबरी फैंस को बताई। 

नहीं पसंद है ये काम

नेहा ने एक इंटरव्यू में बताया था जो काम उनको बिल्कुल पसंद हीं है वो है सफाई करना। उन्हें खुद सफाई करना पसंद नहीं है।  घर को साफ-सुथरा रखना मेरी जिम्मेदारी है, लेकिन मुझे सफाई करना पसंद नहीं है और घर से निकलती किसी भी तरह की बदबू पसंद नहीं है। मैं तब ही सफाई करती हूं जब मेरे पास कोई आप्शन नहीं बचता है।

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 

नेहा ने फेमिना मिस इंडिया और फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। इसको जीतमे  के बाद नेहा को मिस यूनिवर्स प्रतोयोगिता में भाग लिया था। हांलाकि वह इसको जीत नहीं पाई थीं लेकिन वह इसमें टॉप 10 में जगह बनाने में सफल रहीं थीं।

नेहा का करियर

नेहा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की साल 2003 में फिल्म 'कयामत : सिटी अंडर थ्रीट' से की थी। इसके बाद 'जूली', 'क्या कूल हैं हम', 'गरम मसाला' , 'चुप-चुप के' , 'शूट आउट अट लोखंडवाला' , 'सिंह इज किंग' , 'दे दनादन', 'एक्शन रीप्ले' और 'रश' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में नेहा ने काम किया है। वे मलयालम, तेलुगु, जापानी, उर्दू और पंजाबी भाषाओं की कुछ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

टॅग्स :नेहा धूपियाबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?