लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली कृति सेनन बेहद हैं फूडी, जानें दिलचस्प बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 27, 2018 07:55 IST

Happy Birthday Kriti Sanon Biography, Secret, Unknown facts, Love life: बरेली की बर्फी फेम अभिनेत्री कृति सेनन का आज जन्मदिन है। 27 जुलाई 1990 को जन्मी कृति अपनी बॉलीवुड की पहली फिल्म से फैंस के बीच छा गई थीं।

Open in App

बरेली की बर्फी फेम अभिनेत्री कृति सेनन का आज जन्मदिन है। 27 जुलाई 1990 को जन्मी कृति अपनी बॉलीवुड की पहली फिल्म से फैंस के बीच छा गई थीं। उनके पिता राहुल सेनन एक चार्टर्ड अकाउंटेंट है। तथा उनकी मां गीता सेनन दिल्ली विश्वविद्यालय में एक एसोसिएट प्रोफेसर रह चुकी है। कृति सैनन ने बॉलीवुड में छोटी ही कम ही समय में काफी लोकप्रियाता हासिल कर ली है। वैसे कृति सैनन फिल्मों में आने से पहले एक मॉडल भी रह चुकी हैं ।

अभिनेत्री की पढ़ाई

साल 2014 में फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली कृति सेनन ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। कम ही  लोग जानते हैं कि कृति इंजीनियरिंग की स्टूडेंट रह चुकी हैं। उन्होंने यूपी की एक जानी-मानी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी इन इलैक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।

कृति की पहली 

जो लोग ये समझते हैं कि हीरोपंती कृति की पहली फिल्म थी। तो शायद वो गलत हैं। बहुत ही कम लोगों को पता है कि उनकी पहली फिल्म बॉलीवुड की नहीं बल्कि तेलुग सिनेमा में थी। कृति ने तेलुगु फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की थी। हीरोपंती से पहले वह महेश बाबू के साथ तेलुगू फिल्म 'नेनोक्कड़िन' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। फिल्म में उनके काम की सराहना भी की गई थी।

पहला कृश

अभिनेत्री बीते कई दिनों से अपने लिंकअप के कारण सुर्खियों में हैं। लेकिन उनके फैंस को जानकर हैरानी होगी कि कृति सेनन बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की बड़ी फैन हैं। एक बार उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह सलमान को अपना पहला क्रश मानती हैं। वह स्कूल के दिनों से सलमान की फैंन हैं और उनके साथ काम करना अपना सपना मानती हैं।

खाने के शौक

पर्दे पर इतनी स्लिम ट्रिम और फिट दिखने वाली ये एक्ट्रेस असल जिंदगी में बहुत फूडी हैं। कृति खाने की बेहद शौकीन हैं। वह असल जिंदगी में खाने पीने में कोई परहेज नहीं करतीं। उन्हें मीठे में हलवा, कस्टर्ड, चीज केक और चॉकलेट खाना खूब भाता है। जब भी मौका मिलता है वह खाने में पीछे नहीं हटती हैं।

कृति की पसंद

खाली समय में कृति को फिल्में देखना, खाना बनाना और मेडिटेशन करना पसंद है। उन्हें डांस और कविताएं लिखने का भी शौक है. बता दें कि कृति एक प्रोफेशनल कथक डांसर हैं और उनको डांस करने का बेहद शौक है। इसलिए वह अपनी हर फिल्म के एक डांस वाले गाने जरूर होते हैं।

सुशांत के साथ लिंकअप

छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक धमाल मचाने वाले सुशांत सिंह के साथ कृति के लिंकअप की अक्सर खबरें आती रहती हैं। दोंनो साथ भी देखा जाता रहा है। हांलाकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर नहीं कहा लेकिन खबरों की मानें को कृति की नजदीकियों के कारण की सुशांत ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप किया था।

टॅग्स :कृति सेननबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल