लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: अजय से पहले इस शख्स के इश्क में थीं काजोल गिरफ्तार, असली सीन से लेकर सेट पर बेहोश होने तक जानें अनसुनी बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 5, 2018 05:43 IST

5 अगस्त 1974 को जन्मी काजोल एक फिल्मी परिवार से तालुक्क रखती है। काजोल का पूरा नाम काजोल सोबू मुखर्जी है। नानी मौसी और मां के बाद उन्होंने सिनेजगत में अपनी खुद की एक अलग पहचान बनाई है।

Open in App

अपने दमदार अभिनय और बिंदाज अंदाज के लिए फैंस के दिलों में राज करने वाली अभिनेत्री काजोल का जन्मदिन है। 5 अगस्त 1974 को जन्मी काजोल एक फिल्मी परिवार से तालुक्क रखती है। काजोल का पूरा नाम काजोल सोबू मुखर्जी है। नानी मौसी और मां के बाद उन्होंने सिनेजगत में अपनी खुद की एक अलग पहचान बनाई है।अभी तक 11 फिल्मफेयर नॉमिनेशंस में काजोल को 6 बार विनर भी घोषित किया गया है। 1999 में अभिनेता अजय देवगन से शादी करके सभी को उन्होंने चौंका दिया था। आइए इसी इस मनचली अभिनेत्री के बारे में जानते हैं कुछ खास-

काजोल की पहली फिल्म व सफलता

अक्सर लोगों को लगता है कि काजोल की पहली फिल्म बाजीगर थी लेकिन ऐसा नहीं है। उनकी पहली फिल्म बेखुदी थी। जब ये फिल्म आई थी तब वह महज 16 साल की थी और स्कूल में पढ़ाई करती थीं।  हांलाकि फिल्म तो नहीं चली लेकिन काजोल के करियर की शुरुआत जरूर इससे हो गई। काजोल की 1993 में शाहरुख खान के साथ रिलीज अब्बास मस्तान की फिल्म 'बाजीगर' ने दर्शकों का ध्यान उनकी तरफ आकर्षित किया। इसके बाद से आज तक दोनों ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। बॉलीवुड की अब तक की ये सफल जोड़ी मानी जाती है।

सिनेजगत का वो करनामा किया नाम

काजोल ने 1997 में आई फिल्म 'गुप्त' में शानदार अभिनय किया था। दरअसल इस फिल्म में काजोल का किरदार नकारात्मक था। खुद काजोल ने कहा भी है कि वह इस रोल को अपने फिल्मी करियर का सबसे मुश्किल किरदार कह चुकी हैं। खास बात ये है कि इस किरदार के लिए काजोल को फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था। वह निगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड पाने वाली पहली अभिनेत्री थीं।

पहला प्यार

शायद की फैंस को पता हो कि काजोल का पहला प्यार अजल नहीं बल्कि कोई और था।  बॉलीवुड के गलियारों के सूत्रों की मानें तो अजय से पहले काजोल किसी कार्तिक नाम के लड़के प्यार करती थीं। कहते हैं ये शख्स किसी बिजनेस वाले परिवार से तालुक्क रखता था। कहते तो ये भी हैं कि इस बारे में काजोल को भी पहले से पता था।  क्या हैं शौक

खुद को बातूनी कहने वाली काजोल को डांस का शौक है ये वो खुद कह चुकी हैं। लेकिन फैंस को शायद ही पता हो कि काजोल को कविताएं लिखने और विज्ञान पर आधारित तथा डरावने उपन्यास पढ़ने का शौक है। सेट पर अक्सर उनके हाथ में किताब देखी  जाती है। 

 काजोल का परिवार

 काजोल फिल्मी परिवार से हैं। उनके पिता शोमू मुखर्जी निर्माता-निर्देशक रहे हैं। शोमू के अन्य भाई भी फिल्मों से जुड़े रहे। उनकी मां तनुजा, मौसी नूतन, नानी शोभना समर्थ और परनानी रतन बाई प्रसिद्ध अभिनेत्री रही हैं।  काजोल, रानी मुखर्जी, मोहनीश बहल, शरबनी मुखर्जी और अयान मुखर्जी सभी कजिन भाई-बहन हैं।  हुई असली शूटिंग

कहते हैं कि फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के रूक जा ओ दिल दीवाने गाने में शाहरूख, काजोल को गिरा देते हैं। इस गानें का सीन असली था असल में इस गाने की शूटिंग के दौरान शाहरूख को पता था कि वह काजोल को गिराएंगे, लेकिन ये बात काजोल को बताई नहीं गई थी। आदित्य चोपड़ा काजोल के चेहरे पर आने वाले वास्तविक भावों को कैमरे में कैद करना चाहते थे और हुआ भी ऐसा ही इस सीन में उनके जो भाव थे वो असली थे।

हुईं थी बेहोस

1998 में आई काजोल, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। लेकिन कहते हैं इस  फिल्म के सेट पर 'ये लड़की है दीवानी' की शूटिंग चल रही थी । एक सीन में शाहरुख खान और काजोल को साइकिल चलानी थी । साइकिल चलाते हुए काजोल मुंह के बल गिर पड़ीं और बेहोश हो गई थीं, जब होश में आई तो सब भूल गई थीं। कहते हैं उसके बाद अजय से उनकी बात कराई गई । अजय ने उनको धीरे-धीरे सारी चीजें याद दिलाई हैं । तब जाकर कुछ दिनों बाद उनकी याददाश्त वापस आई थी । कई सालों बाद फिल्म 'दिलवाले' के सेट पर भी कुछ ऐसा ही हुआ था ।

टॅग्स :काजोलबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?