लाइव न्यूज़ :

Birthday: अक्षय खन्ना ने अपने अलग अंदाज से बनाई बॉलीवुड में पहचान, विरासत में मिली थी एक्टिंग 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 28, 2018 05:42 IST

अक्षय ने 1997 में  फिल्म हिमालयपुत्र से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।  इस फिल्म को उनके पिता विनोद खन्ना ने ही प्रोड्यूस किया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई।

Open in App

नई दिल्ली, 28 मार्चः मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना के घर जन्म लेने वाले अक्षय खन्ना आज 43 साल के हो गए हैं। आज उनका जन्मदिन है। अक्षय का जन्म साल 28 मार्च 1975 को हुआ था। वे एक्टर राहुल खन्ना के छोटे भाई हैं। पिता विनोद खन्ना स्टार की वजह से उन्हें बॉलीवुड में एंट्री लेने के लिए कोई परेशानी नहीं हुई और आसानी से एंट्री मिल गई, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत की और कई हिट फिल्में कीं।

पहली फिल्म रही फ्लॉप

अक्षय ने 1997 में  फिल्म हिमालयपुत्र से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।  इस फिल्म को उनके पिता विनोद खन्ना ने ही प्रोड्यूस किया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि यह जरूर था कि लोगों ने उनके अभिनय को नोटिस किया। इसके बाद रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर ने अक्षय के करियर में चार चांद लगा दिए और इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। बॉर्डर फिल्म के बावजूद अक्षय को एक और फिल्म कि तलाश थी ताकि उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता की पहचान दिलाए।

करियर में साल 2001 हुआ लकी लकी साबित 

अक्षय के करियर के लिए साल 2001 लकी साबित हुआ। इस साल उन्हें फिल्म दिल चाहता मिली। इस फिल्म से उनकी सफलता का दौर शुरु हो गया। उन्होंने सिर्फ हीरो के ही किरदार नहीं निभाए बल्कि विलेन के किरदार में भी नजर आए। अक्षय को दर्शकों ने दोनों किरदारों में पसंद किया। निगेटिव रोल से लेकर कॉमेडी तक हर तरह का किरदार अक्षय ने निभाए।

इस किरदार को भी बखूबी निभाया

फिल्म गांधी, माय फादर में उन्होंने मोहनदास गांधी के चौथे बेटे हरिलाल गांधी का किरदार निभाया था। इस किरदार में उन्होंने साबित कर दिया था कि गंभीर रोल को भी निभाने की क्षमता उनमें है। अक्षय लंबे ब्रेक के बाद फिल्म ढिशूम में नजर आए थे। भले ही अक्षय कम ही फिल्में करते हैं, लेकिन हर फिल्म में अपनी ऐक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं।

ये फिल्में भी कीं

अक्षय ने 'ताल', 'लावारिस', 'दिल चाहता है', 'हमराज' और 'रेस' जैसी फिल्में की। उन्होंने अपने छोटे से करियर में दो बार फिल्मफेयर अवॉर्ड तथा कई अन्य अवॉर्ड भी जीते हैं।

टॅग्स :अक्षय खन्नाबॉलीवुड हीरोबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar The Revenge: धुरंधर-2 में रणवीर सिंह का लुक जारी?, पोस्टर में अलग दिखे, 19 मार्च को रिलीज?

बॉलीवुड चुस्कीकौन हैं फ्लिपरची? 'धुरंधर' के Fa9la सिंगर ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, उन्होंने अरबिया बिलबोर्ड चार्ट में किया टॉप

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?