लाइव न्यूज़ :

Aamir Khan Birthday: 'कयामत से कयामत' नहीं ये फिल्म थी आमिर खान के करियर की डेब्यू मूवी, जानें चॉकलेटी बॉय से मि.परफेक्शनिस्ट तक का सफर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 14, 2019 09:05 IST

Happy Birthday Aamir Khan (Aamir Khan Unknown Facts): आमिर खान गुरुवार को 54 साल के हो जाएंगे, 14 मार्च 1965 को मुंबई में जन्मे आमिर अपने करियर में हर तरह का किरदार निभा चुके हैं.

Open in App

आमिर खान गुरुवार को 54 साल के हो जाएंगे. 14 मार्च 1965 को मुंबई में जन्मे आमिर अपने करियर में हर तरह का किरदार निभा चुके हैं. एक लवर ब्वॉय से लेकर हर तरह के किरदार से उन्होंने दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़कर 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' का तमगा हासिल किया है. आमिर के परिवार में शुरू से फिल्मी माहौल रहा है. उनके पिता ताहिर हुसैन एक फिल्म निर्माता थे जबकि चाचा नासिर हुसैन एक फिल्म निर्माता होने के साथ-साथ एक निर्देशक भी थे.

आमिर बतौर बाल कलाकार 'यादों की बारात' में नजर आ चुके हैं. बतौर अभिनेता उन्होंने 1984 में आई फिल्म 'होली' से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन उन्हें 'कयामत से कयामत तक' से असली पहचान मिली. इसके बाद आमिर ने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा. शुरुआती दिनों में 'दिल' समेत कई रोमांटिक फिल्मों में नजर आ चुके आमिर ने हाल के कुछ वर्षों में 'लगान', 'गजनी', 'तारे जमीं पर', '3 इडियट्स', 'तलाश', 'धूम 3', 'पीके', 'दंगल' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. आमिर की पिछली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थी. आमिर सात बार फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजे जा चुके हैं. लेकिन पिछले कुछ वर्षों से वह किसी अवॉर्ड समारोह में नहीं जाते.

फिल्मफेयर के अलावा उन्हें भारत सरकार ने 'पद्मश्री' और 'पद्मभूषण' अलंकरण से भी सम्मानित किया है. 2 पत्नियां, 3 बच्चे आमिर की दो शादियां हुई हैं. वह अपनी पहली सुपरहिट फिल्म 'कयामत से कयामत तक' रिलीज होने से पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड रीना दत्ता के साथ शादी के बंधन में बंध चुके थे. रीना आमिर की बचपन की दोस्त थीं. दोनों के घर अगल-बगल में थे. बताया जाता है कि रीना के हिंदू होने की वजह से आमिर के परिवार वाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे. इसलिए उन्होंने परिवार वालों की मर्जी के बिना ही चोरी-छिपे 1986 में शादी कर ली थी.

हालांकि 16 साल तक रीना के साथ रहने के बाद आमिर ने उनको तलाक दे दिया और 28 दिसंबर 2005 को फिल्म डायरेक्ट किरण राव से शादी की. आमिर और किरण का एक बेटा आजाद राव खान है, जबकि रीना दत्ता से आमिर के दो बच्चे- बेटा जुनैद और बेटी ईरा हैं. खबरों के मुताबिक आमिर का बेटा जुनैद भी अन्य स्टारकिड्स की तरह बॉलीवुड में जल्द ही डेब्यू करने वाला है.

टॅग्स :आमिर खानबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की, कहा- फिल्म का दूसरा भाग उन्हीं किरदारों पर आधारित, लेकिन...

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया