लाइव न्यूज़ :

हंसल मेहता ने 17 साल से पार्टनर रहीं सफीना हुसैन से गुपचुप रचाई शादी; इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीरें

By अनिल शर्मा | Updated: May 25, 2022 14:22 IST

दिवंगत अभिनेता युसुफ हुसैन की बेटी सफीना हुसैन एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह लड़कियों की शिक्षा के लिए काम करने वाले संगठन ‘‘एजुकेट गर्ल्स’’ की संस्थापक भी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहंसल मेहता ने सैन फ्रांसिस्को के ताज कैंप्टन प्लेस में सफीना से शादी की हैदिवंगत अभिनेता युसुफ हुसैन की बेटी सफीना हुसैन एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। हंसल और सफीना की दो बेटियां भी हैं

मुंबईः फिल्मकार हंसल मेहता ने गुपचुप तरीके से अपनी पार्टनर सफीना हुसैन से शादी कर ली है। फिल्ममेकर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी है। हंसल ने जानकारी दी कि उन्होंने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक निजी समारोह में सफीना हुसैन के साथ शादी कर ली है।

गौरतलब है कि सफीना लंबे समय से उनकी साथी रहीं हैं। ‘शाहिद’, ‘अलीगढ़’ और ’‘ओमेर्टा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले हंसल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की जानकारी दी। हंसल (54) ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘आखिरकार 17 साल साथ रहने और दो बच्चों के बाद, अपने बेटों को बड़ा होते देख और अपने-अपने सपनों को साकार करने के लिए हमने शादी करने का फैसला किया है। हमेशा की तरह इस बार भी यह फैसला अचानक और अनियोजित लिया गया।’’

फिल्मकार ने सैन फ्रांसिस्को के ताज कैंप्टन प्लेस में आयोजित शादी समारोह की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं। सफीना दिवंगत अभिनेता युसुफ हुसैन की बेटी हैं। पिछले साल युसुफ का कोविड की वजह से निधन हो गया था।  सफीना हुसैन एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह लड़कियों की शिक्षा के लिए काम करने वाले संगठन ‘‘एजुकेट गर्ल्स’’ की संस्थापक भी हैं। हंसल और सफीना की दो बेटियां भी हैं।

फिल्मकार विशाल भारद्वाज और अनुभव सिन्हा के अलावा अभिनेता राजकुमार राव, मनोज वाजपेयी और प्रतीक गांधी समेत कई अन्य लोगों ने हंसल मेहता को शादी की बधाई दी है। हंसल मेहता की शादी पहले सुनीता मेहता से हुई थी। जय और पल्लव उनके दो बेटे हैं। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :हंसल मेहताहिन्दी सिनेमा समाचारअनुभव सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम