लाइव न्यूज़ :

Hall of Fame Awards 2019: 'सुपरस्टार ऑफ द ईयर' बने रणवीर सिंह तो कैटरीना ने जीता 'पॉपुलर च्वाइस अवार्ड'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 19, 2019 09:12 IST

रणवीर सिंह आजकल अपनी सबसे अच्छी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ का मजा उठा रहे

Open in App

रणवीर सिंह आजकल अपनी सबसे अच्छी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ का मजा उठा रहे हैं. उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हो रही हैं और अपने प्यार दीपिका पादुकोण के जिंदगी में आ जाने से उनकी लाइफ की गाड़ी भी मजे से चल रही है. रणवीर की खुशियों को दोगुना करती घटनाएं भी एक के बाद एक घटित हो रही हैं. हाल ही में उनकी पत्नी दीपिका के वैक्स स्टैच्यू का लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में अनावरण हुआ.

दंपति इस खुशी का मजा उठा ही रहे थे कि एक और खुशी ने उनके दरवाजे पर दस्तक दी. रणवीर को एक अवॉर्ड समारोह में 'सुपरस्टार ऑफ द ईयर' से नवाजा गया. हर साल की तरह इस साल भी हैलो! हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स का आयोजन हाल ही में किया गया था. इसमें कटरीना कैफ, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना, जाह्नवी कपूर, फरहान अख्तर, विक्की कौशल समेत तमाम बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे. सबने रेड कारपेट पर अपने जलवे भी बिखेरे. इस इवेंट में उन हस्तियों को सम्मानित किया जाता है, जो दूसरों के लिए कहीं न कहीं प्रेरणा बने हैं.

रणवीर सिंह ने अवॉर्ड लेने जाते समय अपनी पिछली फिल्म 'गली ब्वॉय' का फेमस गाना 'अपना टाइम आएगा' गाया. आयुष्मान खुराना ने अपने गानों से सबको चकित कर दिया. इस समारोह में अन्य सितारों को अलग-अलग अवॉर्ड प्रदान किए गए. किसको क्या मिला? सुपरस्टार ऑफ द ईयर : रणवीर सिंह टाइमलेस आइकन ऑफ सिनेमा : जावेद अख्तर एंड शबाना आजमी आउटस्टैंडिंग टैलेंट मेल : विक्की कौशल सिनेमा जगत में 25 साल पूरे : ऐश्वर्या राय बच्चन सिनेमैटिक डेब्यू ऑफ द ईयर : जाह्नवी कपूर पापुलर च्वॉइस (फीमेल) : कटरीना कैफ पाथ ब्रेकिंग परफॉर्म ऑफ द ईयर अवॉर्ड : सोनम कपूर पापुलर च्वॉइस(मेल) : आयुष्मान खुराना मोस्ट स्लाइलिश मैन ऑफ द ईयर : फरहान अख्तर एक्सिलेंस इन फैशन : गौरव गुप्ता आर्टिस्ट ऑफ द ईयर : रीना कलट वर्सेटाइल आर्टिस्ट : अदिति राव हैदरी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड : शर्मिला टैगोर

टॅग्स :रणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल