लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम में दिन-दहाड़े हुई लूटपाट, बॉलीवुड निर्माता से लूटे 24.5 लाख रूपये

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 23, 2019 10:32 IST

गुरुग्राम में हाल ही में दो निर्माताओं से लूटपाट हुई। इस मामले की पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली और मामले की जांच की जा रही है।

Open in App

गुरुग्राम में एक हौरान करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें अपराधियों ने जबरन दो निर्माताओं से 24.5 लाख रुपये लूट लिए हैं। यह घटना गुरुग्राम के बादशाहपुर इलाके की है। इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।इंडिया टुडे की खबर के अनुसार एक मीटिंग के दौरान कुछ लोगों ने मिलकर इस घटनाक्रम को अंदाज दिया है। इतना ही नहीं पीड़ितों को धमकी भी दी।

 धमकी देकर एक फर्जी पुलिसकर्मी व सीबीआई अधिकारी ने दो पीड़ित व उसके साथियों से ड्रग्स सप्लाई करने को लेकर भी दवाब बनाया है। वहीं, इस मामले पर पुलिस का कहना है कि शिकायत दिल्ली के विजय एन्क्लेव में रहने वाले निवासी प्रवेश कुमार ने की है।पीड़ित के अनुसार वह और उनके दो दोस्त रविंद्र और संतोष जैन जो मुंबई में टीवी सीरियल्स में निर्माता है जुलाई माह में दिल्ली आए थे। 

इसी दौरान दोनों कि मूवी फाइनेंस के सिलसिले में10 जुलाई को दिल्ली द्वारका होटल में एक मीटिंग थी। दोनों दोस्तों के कहने वह भी मीटिंग में चला गया था। मीटिंग में दूसरी ओर से फिल्म फाइनेंस के सिलसिले में प्रवीन कुमार के साथ अर्जुन गुप्ता, शेर सिंह व दो अन्य लोग भी साथ आए थे। 

ऐसे में अपने दोस्त के कहने पर उसने गांरटी ले ली। जिसके बाद 11 जुलाई को गुरुग्राम के हांगकांग मॉल में शाम 4 बजे मीटिंग तय की गई। जहां वह अपने दोस्तों के साथ मिला।उसने सोहना रोड स्थित फाइनेंस ऑफिस चलकर मीटिंग के लिए कहा। चारों उस ऑफिस में पहुंचे, जहां पहले से ही 7 लोग मौजूद थे।

 प्रवीन ( रविंद्र आमेर व संतोष जैन से दिल्ली में मिलने वाला शख्स) के साथ कुछ लोग पुलिसकर्मी की ड्रेस पहने ऑफिस आए। आते ही पीड़ित व उसके दोस्तों को खड़ाकर मोबाइल, पर्स लेकर तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी और उनसे सारा पैसा लूट लिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले में जांच कर रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया