लाइव न्यूज़ :

Good Newwz Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार की 'गुड न्यूज' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, जानें अब तक का कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 1, 2020 09:44 IST

फिल्म 'गुड न्यूज' में सभी कलाकारों ने कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाया है। यह फिल्म दर्शकों खूब पसंद आ रही है। पहले दिन इस फिल्म ने बंपर कमाई की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमल्टी स्टारर गुड न्यूज हाल ही में पर्दे पर रिलीज हुई हैफिल्म ने पांच दिनों में शानदार कलेक्शन कर लिया है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'गुड न्यूज' (Good Newwz) शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। पहले ही दिन इस फिल्म ने बंपर कमाई की। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा करीना कपूर (Kareena Kapoor), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और किआरा आडवाणी (Kiara Advani) भी अहम भूमिका में हैं।

कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर यह फिल्म फैंस को काफी पसंद आ रही है। फिल्म ने पहले ही दिन बंपर ओपनिंग की। फिल्म का तीसरे और चौथे दिन भी शानदार कलेक्शन रहा है।  बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज (Good Newwz) ने पांचवें दिन 16 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ऐसे में फिल्म ने पांच दिनों में ही 94 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के अनुसार अक्षय कुमार , करीना कपूर, कियारा अडवाणी और दिलजीत दोसांझ की गुड न्यूज पहले हफ्ते में ही 115 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।

फिल्म की कहानी

यह फिल्म आईवीएफ (IVF) टॉपिक पर आधारित है। मुंबई का रहना वाला एक हाई-फाई कपल वरुण बत्रा (अक्षय कुमार) और दीप्ति बत्रा (करीना कपूर) की शादी को सात साल हो चुके हैं, लेकिन दोनों अभी तक माता-पिता नहीं बनें हैं। दीप्ति पेशे से पत्रकार है और मां बनने के बेकरार है जबकि वरुण इस  मामले में कूल है।ऐसे में जब ये दोनों मुंबई से दिल्ली वरुण की बहन अंजना सुखानी के मां बनने के उपलक्ष्य में मनाई जानेवाली पहली लोहड़ी के लिए आते हैं, तो वरुण की बहन और जीजा उन्हें डॉक्टर जोशी दंपति (आदिल हुसैन-टिस्का चोपड़ा) से आइवीएफ ट्रीटमेंट के जरिए पैरंट्स बनने की सलाह देते हैं।

दीप्ति इसके लिए पति को मना लेती है लेकिन इनकी जिंदगी तब बदलती है जब उनको पता चलता है कि हमनाम बत्रा कपल हनी (दिलजीत दोसांझ) और मोनिका (कियारा अडवानी) भी डॉक्टर जोशी के यहां ट्रीटमेंट कराने आए थे, मगर एक जैसे नाम के कारण उनके स्पर्म एक्सचेंज हो गए हैं। ऐसे में दीप्ति के गर्भ में हनी और मोनिका के में वरुण का स्पर्म चला जाता है। ये तो आपको थिएटर में जाकर ही पता लगेगा कि दोनों बच्चे को स्वीकार करते हैं बदल लेते हैं।

एक्टिंग

अक्षय फिल्म में एक कॉमिक अंदाज में फैंस से रुबरु हुए हैं। उनका स्टाइल और एटीट्यूड फैंस को जमकर हंसाने वाला है।  वहीं करीना एक स्मार्ट और समझदार महिला का करिदार निभा रही हैं।  करीना पूरी फिल्म में इस रोल में घुली नजर आईं। दिलजीत दोसांझ का रोल काफी मस्ती वाला है और वह पंजाबी व्यक्ति के किरदार में फैंस को हंसाते नजर आ रहे हैं। किआरा अडवाणी की भी एक्टिंग ठीक ठीक है। तिस्का चोपड़ा का रोल काफी दिलचस्प है और उन्होंने बहुत अच्छी एक्टिंग की है।

निर्देशन

डेब्यूटैंट डायरेक्टर राज मेहता ने एक अलग तरह के विषय को चुना है।  स्पर्म एक्सचेंज के गुफअप्स जैसे विषय पर बनी इस फिल्म को उन्होंने कहीं भी अश्लील, मेलॉड्रैमेटिक या ओवर द टॉप नहीं होने दिया है जो फिल्म को बहुत शानदार बनाता है। फिल्म में बताया गया है कि बच्चा कितना जरुरी है निर्देशक ने इसको बखूबी पेश किया है। 

टॅग्स :गुड न्यूजअक्षय कुमारदिलजीत दोसांझकरीना कपूरकिआरा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?