लाइव न्यूज़ :

बालिका वधू फेम सुरेखा सीकरी को अस्पताल से मिली छुट्टी, काम पर लौटने में लगेगा लंबा समय

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 26, 2020 16:25 IST

सिधवाणी ने बताया कि 75 वर्षीय सीकरी को इस सप्ताह की शुरुआत में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें आठ सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे बॉलीवुड और टीवी की अनुभवी अभिनेत्री सुरेखा सीकरी की तबियत में सुधार हो रहा है फिल्म, टीवी, रंगमंच और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे नेटफ्लिक्स के लिए भी काम किया है।

इस महीने की शुरुआत में मस्तिष्काघात के बाद अस्पताल में भर्ती कराई गईं बॉलीवुड और टीवी की अनुभवी अभिनेत्री सुरेखा सीकरी की तबियत में सुधार हो रहा है और फिलहाल वह मुंबई में अपने घर पर हैं। अभिनेत्री के एजेंट विवेक सिधवाणी ने यह जानकारी दी। सिधवाणी ने बताया कि 75 वर्षीय सीकरी को इस सप्ताह की शुरुआत में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें आठ सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, “उनकी तबियत में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने उपचार के साथ फिजियोथेरापी भी शुरु कर दी है। उन्हं पूरी तरह ठीक होने में थोड़ा समय लगगा।’’ उन्होंने कहा, “वह काम पर वापस जाना चाहती हैं। लेकिन काम करना शुरु करने में उन्हें अभी तोड़ा समय लगेगा।”

न्यूरोलॉजिस्ट डॉ आशुतोष शेट्टी पर थी। उन्होंने बताया है कि जब अस्पताल से सुरेखा की छुट्टी की गई उस समय वह पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही थीं। उन्होंने लोगों को पहचानना भी शुरू कर दिया है। यहां तक की अगर उन्हें सहारा दिया जाए तो वह चल भी सकती हैं। डॉक्टर का कहना है कि फिलहाल उन्हें काम पर लौटने में तो समय लगेगा।

सीकरी को तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। उन्हें ‘तमस’, ‘मम्मो’, ‘सलीम लंगड़े पर मत रो’, ‘जुबैदा’ और ‘बधाई हो’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिये जाना जाता है। वह चर्चित टेलीविजन धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में भी थीं। उन्होंने फिल्म, टीवी, रंगमंच और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे नेटफ्लिक्स के लिए भी काम किया है।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस