लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तार होंगी गहना वशिष्ठ?, सेशन कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज, क्राइम ब्रांच के पास पहुंचा केस

By अनिल शर्मा | Updated: August 12, 2021 16:26 IST

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफ़ी मामले में गहना वशिष्ठ पहले भी गिरफ्तार हो चुकी हैं। सेशन कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद वह अब हाई कोर्ट जाने वाली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया हैगहना अब हाई कोर्ट के रुख करेंगीगहना वशिष्ठ ने पुलिस पर भी आरोप लगाया था कि उन्होंने उनसे 15 लाख की मांग की थी

गहना वशिष्ठ पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। पोर्नोग्राफी मामले में नाम आने के बाद गहना को गिरफ्तारी का डर सता रहा था जिससे बचने के लिए उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका डाली थी जिसे सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया है।  मुंबई की एक सत्र अदालत ने गहना की मालवानी पुलिस स्टेशन में दर्ज दूसरी प्राथमिकी के संबंध में दी गई अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए इसे मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।

गौरतलब है कि राज कुंद्रा पोर्नोग्राफ़ी मामले में गहना वशिष्ठ पहले भी गिरफ्तार हो चुकी हैं। सेशन कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद वह अब हाई कोर्ट जाने वाली हैं। इसी साल फरवरी में गहना वशिष्ट पहली एफआईआर के बाद गिरफ्तार हुई थीं और करीब 6 महीने तक जेल में रहने के बाद उन्हें बेल मिली थी। गहना की गिरफ्तारी तीन प्रोड्यूसर्स के साथ पोर्न फिल्मों बनाने के आरोप पर हुई थी। पोर्न फिल्मों को राज कुंद्रा के हॉटशॉट ऐप पर रिलीज किया जाता था।

 हाल ही में गहना वशिष्ठ ने पुलिस पर भी आरोप लगाया था कि उन्होंने उनसे 15 लाख की मांग की थी। और पैसे के बदले गिरफ्तारी रोकने की बात कही थी। अभिनेत्री ने बताया था कि पुलिस ने पैसे की डिमांड की थी लेकिन उन्होंने पैसे नहीं दिए क्योंकि वो जानती हैं कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। गहना ने ये भी दावा किया कि राज कुंद्रा बेकसूर हैं।

 

टॅग्स :राज कुंद्राबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल