लाइव न्यूज़ :

'गंदी बात' एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ गिरफ्तार, एडल्ट फिल्में शूट और अपलोड करने का आरोप

By विनीत कुमार | Updated: February 7, 2021 10:07 IST

गहना वशिष्ठ पर पोर्न वीडियो की शूटिंग सहित उन्हें वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप हैं। पुलिस ने इससे पहले शुक्रवार को 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोप हैं कि ऐसे फिल्मों की शूटिंग पिछले कुछ महीने से धड़ल्ले से चल रही थी।

Open in App
ठळक मुद्दे'गंदी बात' सहित कुछ विज्ञापनों, हिंदी और तेलुगु सिनेमा में काम कर चुकी हैं गहना वशिष्ठगहना वशिष्ठ को मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रोपर्टी सेल ने पूछताछ के बाद शनिवार देर रात गिरफ्तार कियागहना पर आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो शूट करने और वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप

मुंबई पुलिस ने वेब सीरीज 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Gehana Vasisth) को गिरफ्तार कर लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार उन पर पोर्न वीडियो शूट करने सहित उन पोर्न वीडियो को वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप हैं। गहना को मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रोपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया है।

गहना को रविवार को मुंबई में एक कोर्ट में पेश किया जाएगा। गहना को नवंबर 2019 में एक शूटिंग के दौरान कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। 

वे ALT Balaji की 'गंदी बात' सहित Ullu एप्प के कुछ शो में नजर नजर आ चुकी हैं। 'मिस एशिया बिकनी' का ताज जीतने वाली गहना वशिष्ठ ने विज्ञापनों, हिंदी और तेलुगु सिनेमा में भी काम किया है। 

बता दें कि इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को पोर्न फिल्में के रैकेट का भांडाफोड़ करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार इनसे पूछताछ के बाद शनिवार रात गहना को गिरफ्तार किया गया। 

गहना पर 87 अश्लील वीडियो शूट के आरोप

सूत्रों के मुताबिक वेब सीरीज और सीरियल के नाम पर पॉर्नोग्राफी वीडियो बनाया जाते थे और उन्हें विभिन्न वेबसाइट और एप्प पर अपलोड किए जाता रहा। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक गहना पर 87 आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो शूट करने और उन्हें वेबसाइट्स पर अपलोड करने के आरोप हैं। इस वेबसाइट पर कंटेंट देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है। एक यूजर से इसके लिए 2000 रुपये वसूले जाते थे।

मड आईलैंड को बंगलों में होती थी पोर्न फिल्मों की शूटिंग

अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार ऐसी फिल्मों की शूटिंग मुंबई के मड आइलैंड के बंगलों में होती थी। कोरोना के लॉकडाउन के दौरान भी जब फिल्मों, धारावाहिकों आदि की शूटिंग बंद थी तब पोर्न फिल्मों की शूटिंग जारी थी।

कोरोना के निपटने में लगे होने के कारण पुलिस का ध्यान कभी इस ओर नहीं गया। मड आईलैंड में कई बड़े सेलिब्रिटिज के भी बंगले हैं जो शूटिंग के लिए किराये पर लिए जाते रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि कई बंगलों में सेक्स रैकेट भी चल रहा है।  

इन फिल्मों की शूटिंग के बाद इन्हें कई एप्प पर अपलोड किया जाता था और वेब सीरीज के नाम पर यूजर्स से सब्सक्रिप्शन लिए जाते थे।

टॅग्स :गंदी बात
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काएकता कपूर के ऑल्ट बालाजी द्वारा बनाई गई 'गंदी बात' का विवादित पोस्टर हुआ वायरल, जानिए क्या है सनसनीखेज मामला

बॉलीवुड चुस्की'गंदी बात' एक्ट्रेस अन्वेषी जैन का सिजलिंग लुक, बिखेरा हुस्न का जलवा, देखें तस्वीरें

टीवी तड़का'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी ने बिखेरा हुस्न का जलवा, फोटोज देख फैंस हो गए दीवाने

बॉलीवुड चुस्की'गंदी बात' एक्ट्रेस अन्वेषी जैन ने बिखेरा हुस्न का जलवा, सिजलिंग आउटफिट में शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'गंदी बात' एक्ट्रेस अन्वेषी जैन का ग्लैमरस अंदाज हुआ वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?