लाइव न्यूज़ :

coronavirus पॉजिटिव पाया गया गेम ऑफ थ्रोन्स का ये एक्टर, खुद को घर में बंद कर लोगों से की ये खास अपील

By अमित कुमार | Updated: March 17, 2020 13:40 IST

क्रिस्टफर हिवजू ने इस बात की जानकारी अपने ऑफिश्यली इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर फैंस को दी। फैमिली के साथ तस्वीर शेयर करते हुए क्रिस्टफर हिवजू ने बताया कि उन्हें कोरोना वायरस हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगेम ऑफ थ्रोन्स सीरीज के जाने माने एक्टर क्रिस्टफर हिवजू की भी COVID 19 पॉजिटिव होने की खबर है।इस वायरस से बचने के लिए दुनिया भर में लोग तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं।

कोरोना वायरस की वजह से आम आदमी से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्रिटीज में इन दिनों खौफ का माहौल है। इस वायरस से बचने के लिए दुनिया भर में लोग तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं। हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स को लेकर ऐसी खबरें आई थी कि वह कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। अब गेम ऑफ थ्रोन्स सीरीज के जाने माने एक्टर क्रिस्टफर हिवजू की भी COVID 19 पॉजिटिव होने की खबर है।

क्रिस्टफर हिवजू ने इस बात की जानकारी अपने ऑफिश्यली इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर फैंस को दी। फैमिली के साथ तस्वीर शेयर करते हुए क्रिस्टफर हिवजू ने बताया कि उन्हें कोरोना वायरस हो गया है। उन्होंने लिखा, 'मैं काफी दुखी होकर आप सभी से एक बात शेयर करना चाहता हूं। मुझे COVID19, कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। मुझे हल्की सर्दी है, बाकी मैं पूरी तरह से ठीक हूं।'

उन्होंने आगे लिखा, ' मैं आप सभी से बहुत सावधानी बरतने की अपील करता हूं। इस वायरस को हल्के में मत लें, दूसरों से दूरी बनाए रखे। अपने हाथ को बार-बार धोते रहे। हम सबको मिलकर एक साथ इस वायरस से लड़ना है। एक-दूसरे का ख्याल रखें।'  बता दें कि इटली में सोमवार को कोरोना वायरस से 349 लोगों की मौतें हुईं। इससे देश में इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,158 हो गई। 

यह जानकारी आधिकारिक आंकड़े में सामने आई है। इटली में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़ कर 27,980 हो गई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को दर्ज हुए मृतकों की संख्या के दोगुने से अधिक हो गई है। पिछले दो दिनों में देश में 700 से अधिक मौतें सामने आयी हैं। इटली के लोम्बार्डी क्षेत्र में 1,420 मौतें हुई हैं। यह इटली में अब तक हुई कुल मौतों का 66 प्रतिशत है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?