लाइव न्यूज़ :

Gadar 2: खत्म हुआ इंतजार; 'उड़ जा काले कावा' सॉन्ग हुआ रिलीज, सनी देओल-अमीषा पटेल की केमिस्ट्री देख दीवाने हुए फैन्स

By अंजली चौहान | Updated: June 29, 2023 17:30 IST

सनी देओल और अमीषा पटेल-स्टारर 'गदर 2' के 'उड़ जा काले कावा' का नया संस्करण प्रशंसकों के बीच पुरानी यादों की लहर लाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देगदर 2 का नया गाना आज रिलीज हो गया उड़ जा काले कावा का नया वर्जन है ये सॉन्ग फैन्स को पसंद आ रहा नया गाना और दोनों कलाकारों की जोड़ी

Gadar 2: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल की सुपरहिट फिल्म गदर का दूसरा भाग गदर 2 को लेकर फैन्स काफी बेताब है। फिल्म के जल्द सिनेमाघरों में रिलीज के लिए फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच, फिल्म का नया गाना गुरुवार को रिलीज हुआ। दरअसल, आज 'गदर 2' के 'उड़ जा काले कावा' का न्यू वर्जन रिलीज किया गया जो रिलीज के बाद ही फैन्स के दिल में घर कर गया। 

सॉन्ग के रिलीज के साथ ही फैन्स को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। वहीं, गाने के वीडियो में सनी और अमीषा की जोड़ी ने फैन्स का दिल जीत लिया है। 

सनी देओल और अमीषा पटेल ने फैन्स का जीता दिल 

गुरुवार को, निर्माताओं ने वैश्विक हिट के पुनर्निर्मित संस्करण का अनावरण किया। मूल गीत संगीत सम्राट उदित नारायण और अलका याग्निक द्वारा गाया गया था, गीत का नया संस्करण मिथुन द्वारा पुनः निर्मित और पुनर्व्यवस्थित किया गया है। उड़ जा काले कावा मूल रूप से उत्तम सिंह ने रचा था और आनंद बख्शी द्वारा लिए गए थे।

इस गाने का नया वर्जन आज रिलीज किया गया जिसने एक बार फिर फैन्स की पुरानी यादें ताजा कर दी है। इस गाने में गदर की तरह ही अमीषा और सनी के बीच प्यार दिखाया गया है और दोनों कलाकार इस छाप को फैन्स के भी छोड़ने में कामयाब रहे हैं।

एक बार फिर तारा सिंह और सकीना ने फैन्स के बीच अपने प्यार को ऑनस्कीन दिखा कर जिंदा कर दिया है। सोशल मीडिया पर फिल्म के गाने की रिलीज के बाद से तारीफो की छड़ी लगी है।

गदर के 22 साल बाद 'गदर 2'  होगी रिलीज 

अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म गदर साल 2001 में बॉक्स ऑफिस पर आई थी। उस समय फिल्म काफी ज्यादा दर्शकों को पसंद आई थी। अब साल 2023 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।   

टॅग्स :सनी देओलबॉलीवुड फ्लैशबैकबॉलीवुड हीरोफिल्महिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'