लाइव न्यूज़ :

Gadar 2 Controversy: विवादों में घिरी सनी देओल गदर 2! फिल्म के एक सीन को लेकर जताई गई आपत्ति, जानें पूरा मामला

By अंजली चौहान | Updated: June 8, 2023 12:58 IST

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर एक सदाबहार फिल्म है जिसे आज भी फैंस काफी पसंद करते हैं। इसके सीक्वल, जिसे अभी फिल्माया जा रहा है, सोशल मीडिया पर शूट के एक वीडियो के वायरल होने के बाद विवादों में घिर गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे2001 में बनी 'गदर' के 22 साल बाद फिल्म का सीक्वल बना है गुरुद्वारे में अमीषा और सनी के शूट से गुरुद्वारे ने जताई आपत्ति एसजीपीसी की आपत्ति उस सीन पर है जिसमें वह गुरुद्वारे में रोमांस कर रहे हैं

Gadar 2 Controversy: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक गदर का दूसरा पार्ट जल्द सिनेमाघरों में आने वाला है। ऐसे में फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए शूटिंग जारी है जिसमें सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म की शूटिंग अभी जारी ही थी कि इसका एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म को लेकर एक नया विवाद खड़ा होने के बाद ऐसा लगता है कि मेकर्स के लिए काफी मुश्किलें खड़ी होने वाली है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर जिस सीन का वीडियो वायरल हुआ है उसमें सनी देओल और अमीषा पटेल गुरुद्वारे रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस सीन को लेकर ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने निर्माताओं ने आपत्ति दर्ज कराई है। 

फिल्म के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसजीपीसी ने नाराजगी जताते हुए ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने सनी को टैग करते हुए लिखा, 'हमने गदर 2 के आपत्तिजनक दृश्यों को गुरुद्वारा साहिब की सीमा के भीतर शूट करने पर कड़ी आपत्ति जताई।' वीडियो में एसजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने सनी से पूजा स्थल में इस तरह के दृश्य फिल्माने के लिए सवाल किया। 

हालांकि, गदर 2 के निर्माताओं ने अभी तक विवाद पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस बीच, पहला भाग सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने के लिए तैयार है। अनिल शर्मा निर्देशित यह फिल्म 9 जून को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होगी।

टॅग्स :सनी देओलहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरोफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल