लाइव न्यूज़ :

फोर्ब्स '30 अंडर 30 एशिया' लिस्ट: अनुष्का शर्मा व पीवी सिंधू समेत इन भारतीयों को मिली जगह

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 27, 2018 17:13 IST

फोर्ब्स मैग्जीन ने अपनी '30 अंडर 30 एशिया' लिस्ट जारी की है, इस लिस्ट में कुल 300 लोगों को जगह दी गई है।

Open in App

नई दिल्ली (27 मार्च): फोर्ब्स मैग्जीन ने अपनी '30 अंडर 30 एशिया' लिस्ट जारी की है, इस लिस्ट में कुल 300 लोगों को जगह दी गई है। इस लिस्ट में जिसका नाम बॉलीवुड में ऊपर आया है वो है अभिनेत्री अनुष्का शर्मा । फॉर्ब्स द्वारा एशिया की अंडर 30 लिस्ट जारी की गई है और इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है।

फोर्ब्स मैग्जीन के द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में भारत के सबसे ज्यादा 65 युवाओं को इसमें शामिल किया गया है। वहीं, इस लिस्ट में भारत के बाद चीन का नंबर है। इस लिस्ट में उन युवाओं को शामिल किया जाता है, जिन्होंने कुछ नया किया या फिर अपने ही क्षेत्र में कुछ हटकर काम किया है। वहीं, फोर्ब्स के द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में एशिया-पै‍सिफिक के 24 देशों को शामिल किया गया है।

भारत के लोग लगभग हर कटेगरी में शामिल हैं। वहीं चीनियों ने टेकनॉलजी के क्षेत्र में अच्छा काम किया है। लिस्ट में शामिल प्रमुख भारतीयों के नाम देखिए- 

-अंकित प्रसाद (27 साल)- 'Bobble Keyboard' नाम का ऐप बनाया, ये सेल्फी को कार्टून इमेज में बदलता है।-प्रिया प्रकाश (26 साल)- 'हेल्थ सेट गो' नाम से प्रोग्राम शुरू किया। यह स्कूली छात्रों के लिए स्वास्थ्य संबंधी काम करता है।-बाला सरदा (26 साल)- 'वाथम टी' नाम से चाय का बिजनस शुरू किया। इसमें बिचौलियों की जगह नहीं थी।-सुहानी जलोटा (23 साल)- महिला फाउंडेशन बनाया, मासिक धर्म से जुड़े उत्पाद बनाने के लिए प्रोत्साहन किया और महिलाओं को अपने साथ जोड़ा।-पद्मनाभ सिंह (19 साल)- जयपुर के प्रिंस हैं, वर्ल्ड कप पोलो टीम का हिस्सा बनने वाले अबतक के सबसे युवा खिलाड़ी बने।-राहुल ज्ञान (28 साल)- इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा और बाइक बनाने वाली 'ज्ञान मोटर्स' शुरू की।-अनुष्का शर्मा (29 साल) - भारतीय फिल्म जगत की सबसे पेड एक्ट्रेस। अबतक 19 फिल्मों में काम किया, जिसमें कई सफल रहीं। शिक्षा का अधिकार के लिए बने सरकारी विज्ञापन में भी काम किया।-श्रेयस भंडारी और रमेश धामी (22-23 साल)- पुराने जूतों को रीसाइकल करके जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं।-पीवी सिंधु (22 साल)- ओलिंपिक में बेडमिंटन में भारत के लिए रजत पदक जीता था।-भूमिका अरोड़ा (29 साल)- मॉडल हैं, इन्हें 2016 में वोग इंडिया मैगजीन के कवरपेज पर जगह मिली थी।

किस देश के कितने युवा 

भारत - 65चीन - 59ऑस्ट्रेलिया 35साउथ कोरिया 25सिंगापुर 21जापान 21हांगकांग 12पाकिस्तान 7

टॅग्स :फोर्ब्सअनुष्का शर्मापीवी सिंधु
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेIPL के बीच विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए...

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया