लाइव न्यूज़ :

सलमान खान हैं साल 2018 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारे, पढ़िए टॉप 10 की पूरी लिस्ट

By मेघना वर्मा | Updated: July 6, 2019 19:07 IST

पिछले साल भी सलमान खान इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर थे। पिछले साल उनकी फिल्म ट्यूबलाइट बॉक्सऑफिस पर फ्लॉप हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देफोर्ब्स ने साल 2018 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सलमान खान का है।

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान, कमाई के मामले में भी दबंग हैं। साल 2018 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की लिस्ट में भाईजान का नाम सबसे पहले आता है। सिर्फ यही नहीं इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट और सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है। नीचे पढ़िए पूरी लिस्ट और किस एक्टर ने पिछले साल कमाए कितने रुपए।

फोर्ब्स की रिपोर्ट की मानें तो साल 2018 में सलमान खान ने 253.24 करोड़ की कमाई की। वहीं दूसरे नंबर पर रहे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जिन्होंने बीते साल 228.09 करोड़ की कमाई की है। तीसरे नंबर पर हैं खिलाड़ी अक्षय कुमार जिन्होंने 185 करोड़ की कमाई की। चौथे नंबर पर हैं दीपिका पादुकोण जिन्होंने 112.8 करोड़ की कमाई की है। पांचवे नंबर पर हैं महेन्द्र सिंह धोनी। जिन्होंने साल 2018 में 101.77 करोड़ की कमाई की।

वहीं इस लिस्ट में अगला नंबर आता है आमिर खान का जिन्होंने 97.5 करोड़ की कमाई की। इसके बाद अमिताभ बच्चन 96.17 करोड़, रणवीर सिंह 84.67 करोड़, सचिन तेंदुलकर 80 करोड़, अजय देवगन 74.5 करोड़, एआर रहमान 66.75 करोड़, आलिया भट्ट 58.83 करोड़, शाहरूख खान 56 करोड़ और रजनीकांत ने 50 करोड़ की कमाई की है। 

क्रं.सेलिब्रिटी के नामकमाई (करोड़ो में)
1. सलमान खान253.24
2.विराट कोहली228.09
3.अक्षय कुमार185
4.दीपिका पादुकोण112.8
5.महेन्द्र सिंह धोनी101.77
6.आमिर खान97.5
7.अमिताभ बच्चन96.17
8.रणवीर सिंह84.67
9.सचिन तेंदुलकर80
10.अजय देवगन74.5

वहीं पिछले साल भी सलमान खान इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर थे। पिछले साल उनकी फिल्म ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। उसके बावजूद सलमान खान ने पिछले साल 232.83 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे नंबर पर शाहरुख खान और तीसरे नंबर पर विराट कोहली थे।  

टॅग्स :सलमान खानविराट कोहलीदीपिका पादुकोणअक्षय कुमारआलिया भट्टअजय देवगनअमिताभ बच्चनएमएस धोनीआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स ने 47 गेंद पहले चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट रौंदा, 15वां जन्मदिन मनाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद में कूटे 52 रन, 4 चौके और 5 छक्के

क्रिकेटRR vs CSK: सीएसके अपना पहला ऐसा मैच खेल रही है, जिसमें प्लेइंग इलेवन में MS Dhoni शामिल नहीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?