बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में निक जोनस के साथ शाादी कर ली है। देसी गर्ल एक के बाद अपनी शादी के फंक्शन की फोटो अब सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं। ऐसे में शादी के बाद पहली बार की पति निक के साथ देसी गर्ल दिखी हैं।
प्रियंका शादी के जोधपुर एयरपोर्ट पर निक के साथ शादीशुदा अंदाज में नजर आई हैं। उन्होंने ग्रीन रंग की साड़ी पहनी हुई थी। साथ ही हाथो में चूड़ा मांग में निक के नाम का सिंदूर और हाथों में चूड़ा भी पहना था। इस अंदाज में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
प्रियंका के साथ उनके पति निक भी नजर आए। दोनों पति पत्नी एक दूसके का साथ थामें नजर आए। दोनों ने मीडिया का इस दौरान धन्यवाद भी दिया है।
वहीं, प्रियंका ने इस वीडियो को स्टेटस में लगाया है जिसमें कैप्शन में लिखा है - इट्स अ सिक्स। मैच के बाद हुए फोटो सेशन में प्रियंका उसी यलो फ्लोरल लहंगे में नजर आईं जो उन्होंने मेहंदी सेरेमनी में पहना था। इस वीडियो को देखकर बात समझ आ जाती है कि निक जोनास क्रिकेट दीवाने हैं ये बात तो खैर समझ में आ ही गई है। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर वालरल हो गया है।
तीसरी बार कर सकती हैं शादी
जूम टीवी की खबर के अनुसार प्रियंका और निक अमेरिका वापस जाने के बाद लॉस ऐंजिलिस चर्च में एक बार फिर से शादी कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो ये दोनों की तीसरी शादी होगी। हांलाकि इस बात की कोई आधिकारिक जानाकारी प्राप्त नहीं हुई है। वहीं, प्रियंका और निक की शादी कवर करने के लिए जोधपुर आए हॉलीवुड रिपोर्टर जेड ने कहा है कि मुझे लगता है कि उनका चर्च में शादी करने का प्लान है। हमें अभी इस बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है